धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले

हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की शिरकत, राम के आदर्शों को बताया समाज की प्रेरणा सिकंदराराऊ। नगर में विजयदशमी का पावन पर्व बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर पालिका क्रीड़ा स्थल में भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मेले में रावण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और लंकेश रावण की सेनाओं के बीच रोमांचक युद्ध का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जैसे ही प्रभु श्रीराम ने रावण की नाभि को निशाना बनाकर अग्निबाण चलाया, वैसे ही रावण और मेघनाथ के पुतले धू-धू कर जल उठे। पुतला दहन के साथ ही पूरा आकाश सतरंगी और भव्य आतिशबाजी से गूंज उठा, जिसने वहां मौजूद सभी दर्शकों और श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। असत्य पर सत्य की जीत के गगनभेदी जयकारों से पूरा मैदान गुंजायमान हो गया। अतिथियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हाथरस सांसद अनूप प्रधान एवं क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने शिरकत की। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद अनूप प्रधान और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन और चरित्र पूरे मानव समाज के लिए एक सर्वोच्च आदर्श है। उन्होंने पुत्र, भाई, पति और राजा के रूप में हर भूमिका में मर्यादा और आदर्श की मिसाल पेश की है। उनके दिखाए मार्ग और उच्च आदर्शों से आज के समाज को सीख और प्रेरणा लेने की बेहद जरूरत है। आयोजन के दौरान दाऊदयाल वाष्र्णेय, विशाल वाष्र्णेय, सूरज वाष्र्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, निधीशराज वाष्र्णेय, वैभव वाष्र्णेय, प्रवीन वाष्र्णेय, मुकुल गुप्ता, विशाल चौहान, अभिषेक वाष्र्णेय, मोनू महेश्वरी, अभितेश वाष्र्णेय और अनिकेत गुप्ता सहित कमेटी के तमाम पदाधिकारी, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलाएं और श्रद्धालु
मौजूद रहे
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







