Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानड़ में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम समाज ने गौरीशंकर सूर्यवंशी का साफा बांधकर किया आत्मीय सम्मान दशहरा मिलन समारोह में दि

21 Oct 2026, 02:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानड़ में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम समाज ने गौरीशंकर सूर्यवंशी का साफा बांधकर किया आत्मीय सम्मान दशहरा मिलन समारोह में दि - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

कानड़/आगर-मालवा। त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी हैं। नगर कानड़ में दशहरा मिलन समारोह के अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने आपसी सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करते हुए गौरीशंकर सूर्यवंशी का आत्मीय सम्मान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी मुस्लिम समाज के भाइयों द्वारा दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर काजी सैयद सरफराज अली साहब एवं पूर्व पार्षद सिद्दीक भाई ने गौरीशंकर सूर्यवंशी को याद करते हुए उनका पुष्पमाला पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया। इस आत्मीय स्वागत ने सामाजिक सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को मजबूती प्रदान की।

सम्मान से अभिभूत गौरीशंकर सूर्यवंशी ने उपस्थित मुस्लिम समाज के सभी भाइयों को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अल्लाह और ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि नगर कानड़, जिला आगर-मालवा, मध्यप्रदेश सहित संपूर्ण भारत में इसी तरह प्रेम, भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रहे। समाज के सभी वर्ग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाएं।

भाईचारे का संदेश बनी मुलाकात

यह आयोजन इस बात का संदेश देता है कि त्योहारों की असली खूबसूरती आपसी सम्मान, प्रेम और सद्भाव में है। कानड़ में सामने आई यह तस्वीर सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की उस परंपरा को दर्शाती है, जो समाज को जोड़ने का काम करती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है
Bharatpur06 Nov

आतिशबाजी बेचने के लिए अनुज्ञा पत्र जरूरी है

#आतिशबाजी_बेचने_के_लिए_अनुज्ञापत्र.. भरतपुर। जिला प्रशासन ने दीपावली के त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं
Agar-Malwa06 Nov

जिला संवाददाता – Pl तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं

//समाचार 02// स्थान- आगर मालवा जिला संवाददाता - PLतिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा से…

पूरी खबर पढ़ें →
धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक
Nagaur06 Nov

धनतेरस पर पादू कलां के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दीपावली की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनक

पादू कलां। धनतेरस के पावन अवसर पर कस्बे के बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। दीपावली…

error: Content is protected !!