Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

70 कैमरों और फास्टैग से खुला लाखों के रेल तार की चोरी का राज,नौ गिरफ्तार

21 Oct 2026, 02:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
70 कैमरों और फास्टैग से खुला लाखों के रेल तार की चोरी का राज,नौ गिरफ्तार - JODHPUR, राजस्थान

जोधपुर : रेलवे सुरक्षा बल ने आधुनिक तकनीक और सटीक जांच के जरिए बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड से चोरी हुए 3.74 लाख रुपए के कॉपर वायर की शत-प्रतिशत बरामदगी कर मिसाल पेश की है। करीब 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड की मदद से जांच टीम प्रयागराज तक पहुंची।

मामले में आठ आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात में प्रयुक्त पिकअप भी जब्त की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (आरपीएफ) नीतीश शर्मा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 16-17 अगस्त 2026 की रात बासनी रेलवे स्टेशन यार्ड में खड़े ओएचई टावर वैगन से 1,294 मीटर कैटेनरी कॉपर वायर चोरी हुआ था। आरपीएफ पोस्ट भगत की कोठी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि सहायक सुरक्षा आयुक्त मुकेश कुमार व टीम को निर्देश के बाद पर्यवेक्षण में टीम ने घटनास्थल और आसपास के करीब 70 कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्ध पिकअप की पहचान के बाद टोल प्लाजा के फुटेज और फास्टैग रिकॉर्ड से उसकी आवाजाही का पता लगाया गया।

टीम 19 अगस्त को प्रयागराज के करछना क्षेत्र स्थित देवरी खुर्द गांव पहुंची और यूपी 70 पीटी 6664 नंबर की पिकअप जब्त की। जांच के दौरान 23 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक,मनोज,शिवम पटेल,शुभम पटेल और नीरज कुमार पटेल को गिरफ्तार किया गया।

इनके सुराग पर 28 अगस्त को राजकुमार पटेल,राहुल कुमार पटेल और रवि पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि रवि पटेल बासनी स्टेशन पर निजी कंपनी के अधीन टावर वैगन के रखरखाव कार्य से जुड़ा था।

आरोप है कि उसने यार्ड में उपलब्ध कॉपर वायर की जानकारी देकर चोरी की योजना बनाने में मदद की। जांच के दौरान टीम को चोरी का वायर प्रयागराज के कीडगंज क्षेत्र में कबाड़ी रामदत्त मिश्रा को बेचे जाने का पता चला।

आरपीएफ ने 19 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने 18 अगस्त को नरेंद्र पटेल उर्फ कार्तिक और राजकुमार पटेल से वायर खरीदना स्वीकार किया।

उसके गोदाम से चोरी हुआ पूरा 1,294 मीटर कॉपर वायर बरामद कर लिया गया। कबाड़ी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इधर जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने आरपीफ की कार्यकुशलता की प्रशंसा की है। कार्रवाई में निरीक्षक मदनलाल भाटी,उपनिरीक्षक सिद्धार्थ सिंह,सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर लाल,हेड कांस्टेबल रामकिशोर और कांस्टेबल भंवरलाल खोजा व ललित कुमार की अहम भूमिका रही जिन्होंने कड़ी से कड़ी जोड़कर मामले का खुलासा कर रेल संपत्ति बचाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रीतू बराला को न्याय दिलाने के लिए 19 अक्टूबर की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरने पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग।
Jodhpur21 Oct

रीतू बराला को न्याय दिलाने के लिए 19 अक्टूबर की शाम से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरने पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जीरो एफआईआर दर्ज करने की मांग।

जोधपुर ; शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि दिल्ली में राजस्थान…

पूरी खबर पढ़ें →
परिवहन नगर, जोधपुर में ट्रांसपोर्टर्स के लिए टीडीएस अनुपालन एवं कानूनी प्रावधानों पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजितपरिवहन नगर, जोधपुर में ट्रांसपोर्टर्स के लिए टीडीएस अनुपालन एवं कानूनी
धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले
Hathras21 Oct

धूमधाम से मनाया गया विजयदशमी पर्व, अग्निबाण लगते ही धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले

हाथरस सांसद अनूप प्रधान और विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने की शिरकत, राम के आदर्शों को बताया समाज…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश कानड़ में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लिम समाज ने गौरीशंकर सूर्यवंशी का साफा बांधकर किया आत्मीय सम्मान दशहरा मिलन समारोह में दि
हाथरस सिकंदराराऊ में रावण दहन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दशहरा मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Hathras21 Oct

हाथरस सिकंदराराऊ में रावण दहन स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, दशहरा मेले की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

हाथरस सिकंदराराऊ भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने के निर्देश सिकंदराराऊ । विजयदशमी पर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar21 Oct

आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में

सूमर में सरपंची की होड़, भतीजी-ताऊ आमने-सामने 15 दावेदार मैदान में, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी ठोकी ताल;…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!