आंगन मिलन सेवा में महिलाओं का सम्मान, गोद भराई व अन्नप्राशन की रस्में

सूमर में सरपंची की होड़, भतीजी-ताऊ आमने-सामने
15 दावेदार मैदान में, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी ठोकी ताल; एक वार्ड से 6 जनों की दावेदारी
खानपुर ।तहसील की ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सरपंच पद के लिए करीब 15 दावेदारों के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है।
महिला अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित सीट पर हो रहे चुनाव में रिश्तों की टक्कर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां भतीजी और ताऊ आमने-सामने हैं।
वहीं, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सरपंच पद के लिए दावेदारी जताने से चुनाव को लेकर ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई है।ग्राम पंचायत के वार्डों में भी चुनावी हलचल तेज हो गई है। एक ही वार्ड से 6 जनों के दावेदारी जताने से मुकाबले को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं।
वार्ड पंच के दावेदार भी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क साधने और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। सरपंच पद के साथ वार्डों में भी दावेदारों की सक्रियता बढ़ने से चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।गांव में जनसंपर्क की होड़ इस कदर है कि एक प्रत्याशी मतदाता के घर से निकलता है, तो कुछ ही देर में दूसरा प्रत्याशी दस्तक दे देता है।
सभी दावेदार घर-घर पहुंचकर अपनी बात रख रहे हैं और मतदाताओं का समर्थन हासिल करने में जुटे हैं। गलियों से लेकर चौपालों तक जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
लगातार बढ़ती दावेदारी के बीच गांव में चुनावी माहौल गरमाने लगा है।सरपंच पद के लिए करीब 15 दावेदारों की मौजूदगी, भतीजी-ताऊ के आमने-सामने होने और दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दावेदारी ने चुनाव को चर्चा में ला दिया है। वहीं, एक वार्ड से 6दावेदारों के सामने आने से वार्ड पंच के चुनाव में भी मुकाबले को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
अब सबकी नजरें मतदाताओं के फैसले पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि सरपंची का ताज किसके सिर सजेगा और वार्डों में किसे प्रतिनिधित्व का मौका मिलेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






