गोला में बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण और शराबियों के जमावड़े का आरोप, बजरंग दल ने उठाई ग्रिल व चबूतरा निर्माण की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोला में बरम बाबा स्थल पर अतिक्रमण और शराबियों के जमावड़े का आरोप, बजरंग दल ने उठाई ग्रिल व चबूतरा निर्माण की मांग
गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी के सदर चौराहे पर स्थित बरम बाबा स्थल की बदहाल स्थिति को लेकर भारतीय बजरंग दल ने आवाज उठाई है।
संगठन ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को पत्र भेजकर स्थल के संरक्षण, सौंदर्यीकरण और चबूतरे के निर्माण की मांग की है।
भारतीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा है।बरम बाबा स्थल पर दिन के समय फल विक्रेताओं का कब्जा रहता है, जबकि रात में शराब पीने वालों का जमावड़ा होने की शिकायत है। स्थल के आसपास अतिक्रमण और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन ने मांग की है कि धार्मिक स्थल की सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाई जाए और चबूतरे का निर्माण कराया जाए, ताकि स्थल को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके। सदर चौराहे पर देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानें आमने-सामने संचालित हैं और रात के समय कुछ लोग वहां बैठकर शराब का सेवन करते हैं।
भारतीय बजरंग दल के संगठन का कहना है कि बरम बाबा स्थल की धार्मिक महत्ता को देखते हुए इसका संरक्षण और सौंदर्यीकरण जरूरी है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

ललितपुर: अतिवृष्टि से प्रभावित 76,020 किसानों के खातों में पहुंचे ₹34.42 करोड़, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगी…
पूरी खबर पढ़ें →
ललितपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाकर ₹81,875 का जुर्माना वसूला। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
झूसी व्यापार मंडल द्वारा झूसी में भंडारा और सभी दुर्गा पूजा पंडाल के सभी पदाधिकारियो का सम्मान किया…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर गल्ला मंडी में नवरात्र के दौरान नहीं हुई लाइट की व्यवस्था, पंडाल संचालकों ने खुद किया इंतजाम…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम रमपुरा में नवदुर्गा उत्सव का भव्य समापन, कन्याओं का हुआ सम्मान और पुरस्कार वितरण ग्राम रमपुरा (स्थान…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।