रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन, समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को किया गया निर्देशित

संतकबीर नगर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों के प्रगतिशील किसान एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए उप कृषि निदेशक द्वारा पिछली बैठक की कार्य वृत्ति के बारे में अवगत कराया।
विकासखंड से सेमारियावा के ग्राम उर्मिला के प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय द्वारा अवगत कराया गया कि उर्मिला से नवागांव तक सड़क निर्माण में पुलिया के टूट जाने से चारों तरफ जल भराव हो जा रहा है जिससे बहुत समस्या हो गई है। राम दरस यादव विकासखंड हैंसर बाजार ने अवगत कराया की धनघटा नाथनगर में महुली, काली जगदीशपुर, उमरिया बाजार में खाद की समस्या है एवं कुछ समितियों पर खाद की उपलब्धता नहीं होने से कृषको को समस्या होरही है।
गणेश चौधरी मलोरना विकासखंड बघौली द्वारा कहा गया की रेलवे ने जिस जमीन का कब्जा किया है उसका मुआवजा अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। इस जमीन पर जल जमाव के वजह से धान की फसल में पानी भरा है जिससे धान को काटने में दिक्कत आ रही है।
रामदरश यादव द्वारा कहा गया कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ आई थी उसमें फसल का नुकसान हुआ है जिसका मुआवजा प्राप्त होना चाहिए। ग्राम पंचायत पोखरी के किसान श्रवण कुमार पांडेय द्वारा कहा गया कि विद्युत विभाग द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाया गया है उसमें ज्यादा बिल आ रहा है।
राम दरश यादव ने कहा कि नावन खुर्द हैन्सेर बाज़ार में स्कूल जाते समय रास्ते में भारी जल जमाव होने के कारण स्कूली बच्चो को आने जाने में बहुत परेशानी हो रही है रास्ता अवरुद्ध है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा धान खरीद की प्रगति के बारे में आर एम ओ से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने अवगत कराया की धान क्रय केंद्र एक नवंबर से आरंभ होंगे | इस समय जनपद में कुल 68 क्रय केंद्र स्थापित हो चुके हैं जनपद का लक्ष्य 60000 मीट्रिक टन है।
इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गन्ना तौल के बारे में जानकारी माँगी गयी जिस पर गन्ना विभाग के कर्मचारी ने अवगत कराया कि गन्ना तौल बीस नवम्बर से प्रारम्भ किया जाएगा एवं इसके लिए खलीलाबाद में आठ क्रय केंद्र बनाए गए है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इस बैठक में आये हुए सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कृषकों से संबंधित उपरोक्त समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सर्वेश कुमार, एस ओ सी चकबंदी विनय कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी दीपचंद चौरसिया, एआर को-ऑपरेटिव आनंद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस के तिवारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अश्वनी कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएमओ कमलेश सिंह, एसडीओ विद्युत के एन शुक्ला, प्रगतिशील किसान सुरेंद्र राय, राम मणि राय सहित अन्य सम्मानित कृषकगण व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







