Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Lalitpur

ललितपुर: अतिवृष्टि से प्रभावित 76,020 किसानों के खातों में पहुंचे ₹34.42 करोड़, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगी राहत।

21 Oct 2026, 09:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ललितपुर: अतिवृष्टि से प्रभावित 76,020 किसानों के खातों में पहुंचे ₹34.42 करोड़, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगी राहत। - LALITPUR, उत्तर प्रदेश

ललितपुर: अतिवृष्टि से प्रभावित 76,020 किसानों के खातों में पहुंचे ₹34.42 करोड़, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगी राहत।

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के निर्देशन में राहत राशि का वितरण जारी, 21 अक्टूबर को 48,953 किसानों को मिली सहायता।

ललितपुर। जनपद में विगत माह हुई अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सहायता राशि का वितरण किया जा रहा है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ललितपुर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक जिले के 76,020 किसानों के बैंक खातों में कुल 34 करोड़ 42 लाख 37 हजार 65 रुपये की राहत राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से भेजी जा चुकी है।

जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश के निर्देशन में प्रभावित किसानों का सर्वे कराकर आवश्यक दस्तावेज तहसीलों के माध्यम से एकत्र किए गए और शासन को रिपोर्ट भेजी गई। प्रशासन के अनुसार, शेष प्रभावित किसानों के खातों में भी राहत राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है और उन्हें जल्द सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन दिनों में 34.42 करोड़ रुपये का वितरण।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 16 अक्टूबर 2026 को 8,339 किसानों को 2 करोड़ 82 लाख 11 हजार 733 रुपये वितरित किए गए। वहीं, 17 अक्टूबर को 18,728 किसानों के खातों में 9 करोड़ 42 लाख 9 हजार 448 रुपये भेजे गए।

इसके बाद 21 अक्टूबर को 48,953 किसानों को 22 करोड़ 18 लाख 15 हजार 884 रुपये की राहत राशि अंतरित की गई। इस प्रकार तीनों तिथियों में कुल 76,020 किसानों को 34 करोड़ 42 लाख 37 हजार 65 रुपये की सहायता दी गई।

महरौनी के 18,630 किसानों को मिली राहत

21 अक्टूबर को तहसीलवार जारी आंकड़ों के अनुसार, महरौनी तहसील के 14,901 किसानों को 6 करोड़ 17 लाख 14 हजार 763 रुपये की राशि दी गई। ललितपुर तहसील के 9,928 किसानों को 6 करोड़ 52 लाख 93 हजार 57 रुपये, तालबेहट के 12,718 किसानों को 3 करोड़ 12 लाख 70 हजार 530 रुपये, मड़ावरा के 7,096 किसानों को 4 करोड़ 3 लाख 92 हजार 747 रुपये और पाली तहसील के 4,310 किसानों को 2 करोड़ 31 लाख 44 हजार 787 रुपये वितरित किए गए।

जिलाधिकारी ने शेष प्रभावित किसानों को भी जल्द राहत राशि उपलब्ध कराने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि किसानों को फसल क्षति के सापेक्ष सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*”मैं 100 साल जियूँ या ना जियूँ, लेकिन 100 बार रक्तदान जरूर करूंगा” – डॉ. लाला आजाद* *जन्मदिन को बनाया जीवन बचाने का दिन, 21 साल की उम्र में सातवीं बार किया रक्तदान*
SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग
Kurukshetra21 Oct

SIR और गेहूं की MSP में नामात्र बढ़ोतरी के खिलाफ सड़कों पर उतरी जेजेपी, गेहूं की एमएसपी बढ़ाने की उठाई मांग

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana जननायक जनता पार्टी ने SIR और गेहूं की एमएसपी में मात्र 25…

पूरी खबर पढ़ें →
मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा
Muzaffarnagar21 Oct

मुजफ्फरनगर में जेब में फटा मोबाइल, युवक की मौत: मां को मामा के घर छोड़कर बाइक से लौट रहा था; धमाके के बाद सड़क पर गिरा

मुजफ्फरनगर में जेब में रखा मोबाइल फटने से युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम बाइक से घर…

पूरी खबर पढ़ें →
अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*
Bulandshahr21 Oct

अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर RTI ब्रिगेड जिलाध्यक्ष*

- *अमित वर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद अधिकार सेना ने बनाया बुलंदशहर जिलाध्यक्ष (RTI ब्रिगेड)* *बुलंदशहर /…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए हेलीपेड व कार्यक्रम स्थल खेल परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण
error: Content is protected !!