हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर 4 बार पलटी स्कॉर्पियो…100 मीटर तक घिसटी; भयानक हादसे में पानीपत के फैक्ट्री मालिक समेत 2 की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरिद्वार घूमने जा रहे पानीपत के फैक्ट्री मालिक और उसके साथ काम करने वाले श्रमिकों की स्कॉर्पियो बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के कैराना में पानीपत-खटीमा हाईवे के बाईपास फ्लाईओवर पर हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस घटना में फैक्ट्री मालिक और एक श्रमिक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और 4 बार पलटने के बाद करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में स्कॉर्पियो चला रहे फैक्ट्री मालिक संदीप कुमार दुहन (40) और श्रमिक अंकित (22) की मौत हो गई, जबकि फैक्ट्री में काम करने वाले मेजर और आतिश गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों लोगों को बाहर निकलवाया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

🚨🔥 **बड़ी खबर | शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम! ₹50 हजार की इनामी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…
पूरी खबर पढ़ें →
ਪ੍ਰਤੀਕ ਸੇਠੀ ਰਿਪੋਰਟਰ.......ਵੰਦੇ ਭਾਰਤ ਨਿਊਜ਼ ਫਰੀਦਕੋਟ ......... ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਵਿੱਚ ਫਲਿੱਪਕਾਰਟ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਤੋਂ ਮਹਿਜ਼ 100 ਮੀਟਰ ਦੀ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsनोएडा के भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी में पिछले कई वर्षों से सड़क टूटा हुआ है बार बार…
पूरी खबर पढ़ें →
जगजीतपुर क्षेत्र में लड़ाई-झगड़ा और हंगामा करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, BNSS की धारा 170 के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसूरजपुर। / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सूरजपुर द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं एवं युवतियों को रोजगार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमैदागिन व शहर क्षेत्र: टाउनहॉल पार्किंग मैदान, हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज के सामने, क्वीन्स इंटर कॉलेज मैदान, राजकीय ITI…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।