Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Maihar

मैहर मां शारदा धाम: नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले गैंग का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

22 Oct 2026, 10:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मैहर मां शारदा धाम: नवरात्रि में श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले गैंग का मुख्य आरोपी भेजा गया जेल - मैहर, मध्य प्रदेश

मैहर।
विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां शारदा धाम में नवरात्रि मेले के पंचमी के दिन दूर-दराज से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने वाले गैंग के मुख्य सरगना को आखिरकार पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अनिकेत चौरसिया उर्फ लाला (पिता श्रीराम चौरसिया, निवासी वार्ड नं. 08, बड़े हनुमान मंदिर के पास, चौरसिया मोहल्ला, मैहर) के रूप में हुई है।

*वायरल वीडियो से खुली थी सुरक्षा व्यवस्था की पोल*

हाथ-फेरी लगाकर सामान बेचने वाले इस गिरोह द्वारा श्रद्धालुओं के साथ की गई बर्बर मारपीट का वीडियो किसी श्रद्धालु ने बनाकर सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल कर दिया था। वीडियो तेजी से लाखों लोगों तक पहुंचा और इस पर हजारों लोगों ने आक्रोश भरे कमेंट्स किए। इस घटना से जहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं में भय का माहौल बना, वहीं मेले की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की साख पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए थे।

*सख्त निर्देश के बाद हुई धरपकड़*
मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
थाना प्रभारी मैहर अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की पहचान और तलाश में जुट गई। कार्रवाई के दौरान सप्तमी के दिन एक आरोपी हरिओम चौरसिया को पकड़ा गया था। वहीं पुलिस चौकी शारदा धाम के प्रभारी विनय कुमार शुक्ला की निरंतर सक्रियता और दबाव के चलते मुख्य आरोपी अनिकेत चौरसिया उर्फ लाला पुलिस के समक्ष पेश हुआ। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170 BNS के तहत इस्तगासा तैयार कर तहसीलदार मैहर के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे सीधे जेल भेज दिया गया।

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर प्रशासन को बरतनी होगी सख्ती*
लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र मैहर धाम में ऐसी घटनाएं न केवल निंदनीय हैं, बल्कि धाम की छवि पर भी गहरा असर डालती हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का मानना है कि पवित्र स्थल पर दूर-दराज से आने वाले परिवारों व बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐसे में जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को असामाजिक व उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाने होंगे, ताकि श्रद्धालु यहां बिना किसी डर और संकोच के दर्शन कर सकें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश तराना में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आयोजित, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के साथ गौरी शंकर सूर्यवंशी हुए शामिल
कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर – एसपी होंगे जिम्मेदार
Dhar22 Oct

कार्बाइड गन और कार्बाइड लैम्प के उपयोग पर लगायें सख्ती से अंकुश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोई भी दुर्घटना हुई तो कलेक्टर – एसपी होंगे जिम्मेदार

*त्यौहारों में नकली या मिलावटी मावा, घी, पनीर और मिष्ठान भी बिकने नहीं पाएं* *मुख्यमंत्री ने आगामी त्यौहारों…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar22 Oct

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान अतंर्गत युवा संगम रोजगार मेला का आयोजन 23 अक्टूबर को उमरबन में

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट धार, 22 अक्टूबर 2026। जिला प्रशासन धार एवं जिला रोजगार कार्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें – श्री सुभाष चंद्र
Dhar22 Oct

बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें – श्री सुभाष चंद्र

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष प्रतिवेदक की अध्यक्षता में अधिकारियों के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!