काला कारोबार जारी है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह अवैध धंधा सिंदरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय से महज ढाई किलोमीटर की दूरी पर बेखौफ चल रहा है, जिससे पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर भी बड़े सवाल खड़े होते हैं।
इस बड़े कोयला घोटाले और अवैध कारोबार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठा जाएगा, बल्कि जल्द ही प्रधानमंत्री कार्यालय, धनबाद उपायुक्त और प्रवर्तन निदेशालय को ठोस सबूतों के साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि इस गिरोह का पर्दाफाश हो सके और कोलियरी को पूरी तरह बर्बाद होने से बचाया जा सके। इस उग्र प्रदर्शन और हुंकार के दौरान अखिलेश गिरी, निताई हलधर, शैलेश सिंह, आदिल अंसारी, दुलाल मांझी, खुर्शीद आलम, गुरमीत सिंह, संजय यादव, दिलीप मंडल, सत्या बाउरी, संतोष यादव, पोरेश बाउरी, सुखदेव मंडल, अली अकबर और रोहित कुमार समेत दर्जनों की संख्या में चालक व मजदूर डटे रहे।