ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत थाना कसौला पुलिस की सराहनीय कार्रवाई: मिंडा कट के पास लावारिस मिली 3 साल की मासूम बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रेवाड़ी ( सुरेश सिहाग)। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए थाना कसौला पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया है। परिजनों ने अपने बच्ची को सही-सलामत पाकर रेवाड़ी पुलिस का आभार जताया।
घटना का विवरण:
जांचकर्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे ईआरवी 563 को मिंडा कट के पास एक 3 साल की बच्ची लावारिस हालत में घूमती दिखाई दी। पुलिस द्वारा बच्ची तुरंत अपनी सुरक्षा में लिया गया। मासूम बच्ची अत्यंत छोटी होने के कारण अपने घर का पता बताने में असमर्थ थी।
तत्पश्चात बच्ची को थाना कसौला लाया गया, जहां पुलिस कर्मचारियों ने उसका ख्याल रखा और आसपास के इलाकों में तत्परता से परिजनों की तलाश शुरू की।
त्वरित जांच और परिजनों की तलाश:
सघन पूछताछ और स्थानीय नेटवर्क की मदद से पुलिस टीम को जानकारी मिली कि बच्ची गांव सुठानी के एक किराये के कमरे में रहने वाली हैं। पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों से संपर्क किया।
नाबालिग लड़की की माता भावना ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसकी बेटी खेलते-खेलते घर से निकल गयी थी। परिजन अपने स्तर पर भी बच्ची की काफी तलाश कर रहे थे और अत्यधिक चिंतित थे।
परिजनों ने जताया आभार:
थाना कसौला पुलिस द्वारा मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्ची को सही-सलामत देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस की मुस्तैदी, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए रेवाड़ी पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।
पुलिस अपील:
रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अकेला न छोड़ें। यदि किसी को भी कोई लावारिस या भटका हुआ बच्चा दिखाई दे, तो तुरंत निकटतम पुलिस थाने या डायल 112 पर सूचना दें।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsओटी और विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध, फिर भी एक साल से नहीं हुआ सिजेरियन ऑपरेशन! 216 गर्भवती महिलाओं को…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में घर में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार! जेवरात का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में मंडी पुलिस के साथ कथित बदसलूकी! मोबाइल छीनने और दरोगा से अभद्रता…
पूरी खबर पढ़ें →
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी के चुनाव विकासखंड बांकेगंज मुख्यालय…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती गांव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत शेखपुरा में…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजन गढ़ में ग्राम पंचायत धर्मधारी के सरपंच उम्मीदवार दोला राम सोलंकी के घर पर चार गांवों की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।