हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा हरियाणा हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर साझा करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में 750 छात्राओं तथा 50 शिक्षिकाओं सहित उपस्थित प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, दूसरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
शिक्षिका रितु यादव सहित विद्यालय की अन्य शिक्षिकाओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से परिचित कराना तथा उन्हें अपने परिवार और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित करना रहा।