राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण के चुनाव के अंदर उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 81.05% मतदान, राजस्थान के पहले चरण में सबसे आगे रहा उदयपुर का क्षेत्र I
उदयपुर से वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ के लिए निशांत पंडित की रिपोर्ट :-
उदयपुर, 23 अक्टूबर 2026। राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में उदयपुर जिले की नाई पंचायत समिति में सर्वाधिक 81.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 22 अक्टूबर को हुए मतदान के आंकड़ों के अनुसार, नाई पंचायत समिति ने प्रदेश की 104 पंचायत समितियों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत हासिल किया।
झाड़ोल पंचायत समिति में 75.64 प्रतिशत, ओगणा में 74.77 प्रतिशत और फलासिया में 73.41 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कुराबड़ में 58.97 प्रतिशत और मावली में 62.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पहले चरण में प्रदेश के 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ। उदयपुर जिले में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी ग्रामीण लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शाती है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को निर्धारित है।