मतगणना कक्ष और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


मतगणना कक्ष और स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
पाली 23 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने राजकीय बांगड़ महाविद्यालय में बनाए गए मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पाली पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए ईवीएम के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा।
इसके लिए राजकीय बांगड़ महाविद्यालय परिसर में मतगणना कक्ष एवं स्ट्रॉन्ग रूम तैयार किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का अवलोकन कर चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
शनिवार को होगी ईवीएम की कमिशनिंग -ईआरओ राणावत ने बताया कि पाली पंचायत समिति क्षेत्र में द्वितीय चरण के मतदान एवं मतगणना को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शनिवार को राजकीय बांगड़ महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना कक्ष में ईवीएम की कमिशनिंग की जाएगी।
इस प्रक्रिया के तहत मतदान के लिए मशीनों को तैयार किया जाएगा, ताकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जा सके। निरीक्षण के दौरान रोहट उपखंड अधिकारी पूरण कुमार, चुनाव शाखा प्रभारी ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास एवं विक्रम सिंह परिहार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर में खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुरू जिले के 8 मतदान केंद्रों पर 2787 मतदाता…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी शहर के वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने और सड़कों की स्थिति सुधारने की दिशा में महापौर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी कटनी के वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने और सड़कों की स्थिति सुधारने की दिशा में महापौर…
पूरी खबर पढ़ें →
समथर, झांसी। आगामी मूर्ति विसर्जन एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…
पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।