गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा तहसील शोहरगढ़ के अन्तर्गत मतदान केन्द्र विकास खंड बढ़नी का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । इस दौरान रवीश गुप्ता उपजिलाधिकारी व मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ व थाना ढेबरुआ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगढ़ मौजूद रहे ।