गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा तहसील सदर व बांसी मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता तथा प्रवेश व निकास द्वारों की सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा भ्रमणशील रहकर अपने अपने क्षेत्र में होने वाले मतदान केन्द्रो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निष्पक्ष व शान्तिपूर्णढंग से चुनाव कराया जा रहा है।
सिद्धार्थनगर पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।