Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Katni

जन विश्वास को विकास से जोड़ रही महापौर श्रीमती प्रीती सूरी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मु28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ,, विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बसड़के

23 Oct 2026, 10:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जन विश्वास को विकास से जोड़ रही महापौर श्रीमती प्रीती सूरी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मु28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ,, विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बसड़के - कटनी, मध्य प्रदेश

कटनी
कटनी के वार्डों में आवागमन को सुगम बनाने और सड़कों की स्थिति सुधारने की दिशा में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने लगभग 28.47 लाख की लागत से स्वीकृत विभिन्न सड़क डामरीकरण कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न भूमिपूजन कार्यक्रम के माध्यम से वार्डवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद शकुंतला सोनी, रेखा तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ स्थानीय जनों की मौजूदगी रही।

लगभग 28.47 लाख की लागत से होगा विभिन्न मार्गों का डामरीकरण कार्य

इन विकास कार्यों के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में नागरिकों की आवागमन संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए गुप्ता गली एवं नाकरा गली में 9.91 लाख की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। वही बग्घा बाबा गेट से काली मंदिर होते हुए संजीव खरे के घर तक लगभग 10.04 लाख की लागत से सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन सुविधाजनक होगा और सड़क की स्थिति में सुधार आएगा। इसके साथ ही वार्ड के अन्य चिन्हित मार्गों में 8.52 लाख की लागत से विभिन्न सड़कों का सुधार एवं डामरीकरण किया जाएगा। इससे वार्ड की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को गड्ढों एवं धूल से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इन सभी कार्यों पर लगभग 28.47 लाख की राशि व्यय की जाएगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद वार्डवासियों को बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आधारभूत संरचना को भी मजबूती मिलेगी।

नागरिकों की वास्तविक ज़रूरतों से जुड़ेंगी विकास योजनाएं – महापौर

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के विकास का आकलन इस बात से होता है कि आम नागरिक को अपने क्षेत्र में कितनी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। वार्डों की जरूरतों को समझकर उन समस्याओं का समाधान करना आवश्यक है, जिनसे नागरिकों को प्रतिदिन जूझना पड़ता है। सड़कें बेहतर होंगी तो आवागमन सुगम होगा और लोगों के समय व श्रम की बचत होगी। इसी दृष्टिकोण के साथ नगर निगम द्वारा प्रत्येक क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विकास की योजनाएं नागरिकों की वास्तविक जरूरतों से जुड़ें और उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में सार्थक भूमिका निभाएं। प्रत्येक वार्ड की अपनी आवश्यकताएं हैं और उन आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। सड़क डामरीकरण जैसे कार्य न केवल आवागमन को बेहतर बनाते हैं, बल्कि क्षेत्र की समग्र व्यवस्था में भी सकारात्मक बदलाव लाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि शहर के सभी क्षेत्रों में नागरिकों को सुविधाजनक वातावरण मिले और विकास का लाभ व्यापक रूप से जनसामान्य तक पहुंचे।

वार्ड में विकास कार्यों की पहल पर पार्षद सीमा श्रीवास्तव ने जताया आभार

भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ने वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्यों की शुरुआत पर महापौर सूरी एवं नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलने से स्थानीय नागरिकों की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में सार्थक पहल हुई है।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जन विश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर श्रीमती सूरी,,पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में 28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ विभिन्न मांगों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़कें
थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील सदर व बांसी के अन्तर्गत मतदान केन्द्र का निरीक्षण क

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के
Siddharthnagar23 Oct

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा द्वारा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के साथ तहसील शोहरतगढ़ के

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की मतदान प्रक्रिया के दौरान आज दिनांक 23.10.2026 को श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!