Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: रीवा कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

24 Oct 2026, 07:59 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: रीवा कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: रीवा कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश। छात्राओं की कम उपस्थिति पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी, शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
सोलर पैनल, पेयजल, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
सिंगरौली:  नगर परिषद बरगवां में आयोजित जन विश्वास शिविर में शामिल होने आए रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेन्द्र सिंह ने कन्या शिक्षा परिसर का निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने परिसर में संचालित कक्षाओं, स्मार्ट क्लास तथा छात्राओं के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।कमिश्नर ने छात्रावास में सौर ऊर्जा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अक्षय ऊर्जा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर सोलर पैनल लगवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं की पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल निगम के साथ समन्वय स्थापित कर पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छात्राओं की कम उपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपस्थिति में सुधार लाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कन्या शिक्षा परिसर में संचालित नीट एवं पीजी प्रवेश परीक्षाओं की कोचिंग कक्षाओं का भी अवलोकन किया।

उन्होंने कोचिंग कक्षाओं में छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि छात्राएं कोचिंग के माध्यम से बेहतर तैयारी कर आईआईटी एवं एम्स जैसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में प्रवेश प्राप्त करें और अपने जिले का नाम रोशन करें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि विद्यालय की छात्र छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों का भ्रमण कराया जाए, ताकि छात्राएं मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों से संवाद कर उनसे प्रेरणा प्राप्त कर सकें तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित हों।

उन्होंने छात्रावास में स्थापित टेलीस्कोप का भी अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों को खगोलीय जानकारियों से अवगत कराने के लिए टेलीस्कोप के माध्यम से नियमित अवलोकन सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने शौचालयों की नियमित एवं समुचित साफ-सफाई के लिए वॉश ऑन व्हील के माध्यम से सफाई कराने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर श्री संघप्रिय, एसडीएम देवसर श्री सुशील श्रीकृष्ण श्रीराम, सीईओ जनपद पंचायत देवसर श्रीमती सौम्या मिश्रा तथा उप संचालक श्रीमती रेखा पंचाल उपस्थित रहीं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ एमएलसी के लिए मतदान, पड़े 71.04 प्रतिशत वोट
Moradabad23 Oct

कांठ में शांति पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ एमएलसी के लिए मतदान, पड़े 71.04 प्रतिशत वोट

कांठ में बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) के चुनाव के लिए शुक्रवार को…

पूरी खबर पढ़ें →
जन विश्वास को विकास से जोड़ रहीं महापौर श्रीमती सूरी,,पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड में 28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ विभिन्न मांगों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बेहतर सड़कें
जन विश्वास को विकास से जोड़ रही महापौर श्रीमती प्रीती सूरी पं दीन दयाल उपाध्याय वार्ड मु28,47 लाख के कार्यों का शुभारंभ,, विभिन्न मार्गों का होगा डामरीकरण नागरिकों को मिलेगी बसड़के
थाना समथर में मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को लेकर हुई बैठक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर हुई
सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं
Siddharthnagar23 Oct

सिद्धार्थनगरः समूह सखियों का प्रदर्शन, 15 हजार मानदेय समेत 13 मांगें उठाईं

सिद्धार्थनगर में महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के दावों के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!