गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न, 84.17 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान जनपद में शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न, 84.17 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
सुलतानपुर, 23 अक्टूबर
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद सुलतानपुर में मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। निर्वाचन को सुचारु रूप से सम्पन्न कराने तथा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर सहित क्षेत्र पंचायत कार्यालय कूरेभार, जयसिंहपुर, कादीपुर एवं लम्भुआ स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारु संचालन की स्थिति का अवलोकन किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महोदय ने बताया कि जनपद में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 11 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 2679 मतदाता पंजीकृत थे। मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिनके द्वारा सभी मतदान केंद्रों की निगरानी करते हुए प्रत्येक घंटे मतदान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जा रही थी। जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित समय से मतदान प्रारम्भ हुआ तथा मतदान के दौरान किसी भी मतदान स्थल से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत जनपद में राजकीय इंटर कॉलेज, सुलतानपुर में दो मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे, जबकि क्षेत्र पंचायत कार्यालय कूरेभार, जयसिंहपुर, दोस्तपुर, अखण्डनगर, कादीपुर, करौंदीकला, लम्भुआ, बल्दीराय एवं प्रतापपुर कमैचा में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के शिक्षक मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
मतदान समाप्ति के पश्चात जनपद सुलतानपुर में कुल 84.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 2679 पंजीकृत मतदाताओं में से 2255 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







