बीएलओ द्वारा मतदान सूची में में नाम जुड़वाने, कटवाने के लिए चला अभियान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*मतदाता सूची दुरुस्त करने को बूथों पर जुटे बीएलओ, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला अभियान*
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थितनगर पंचायत रुपईडीहा में
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से लेकर मृतकों के नाम हटवाने तक, शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर बीएलओ काफी सक्रिय दिखे। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले अभियान में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृतक मतदाताओं के नाम हटाने तथा नाम-पते समेत अन्य विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया की गई।
राम जानकी बूथ पर बीएलओ शैलेंद्र शर्मा, माधुरी गुप्ता, मोहम्मद फहद और प्रतिभा शर्मा ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रुपईडीहा में फरीद अहमद और शबनम खातून मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में जुटे रहे। प्राथमिक विद्यालय रुपईडीहा बूथ पर मोइनुद्दीन और इजरायल ने कार्य किया, जबकि सीमांत डिग्री कॉलेज बूथ पर अनिल कौशल, अभिषेक समेत अन्य बीएलओ ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया में भाग लिया।
अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, दर्ज विवरणों में गलतियों को ठीक कराने और मृतक मतदाताओं के नाम हटवाने के लिए संबंधित बूथों पर आवश्यक कार्रवाई की गई। इस पहल का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है, ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज रहें और त्रुटियों को दूर किया जा सके।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल नगर निगम के कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार।उसको…
पूरी खबर पढ़ें →
टेक्नोलॉजी से मिल रहा न्याय व्यवस्था को नया विस्तार लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में…
पूरी खबर पढ़ें →
शहडोल/जयसिंहनगर।* मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ में ब्योहारी से जोबा तक प्रस्तावित दोहरी रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 'ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज' प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रकाशनार्थ *30 अक्टूबर 26 को निकाय कर्माचारियों का नगर आयुक्त गया के समक्ष प्रदर्शन। *3 नवम्बर 26 से…
पूरी खबर पढ़ें →
पूर्व विधायक असलम चौधरी की टीम ने बीएलओ के साथ किया मतदाता सूची का निरीक्षण, नए वोट बनवाने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।