Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Gaya

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BIMCGL के लोगो एवं वेव पोर्टल का किया शुभारंभ, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027का कर टन रेजर आयोजित l

24 Oct 2026, 10:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने BIMCGL के लोगो एवं वेव पोर्टल का किया शुभारंभ, बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027का कर टन रेजर आयोजित l - गया, बिहार

**दिनांक: 24.10.2026**

**प्रेस विज्ञप्ति**

**उद्योग विभाग, बिहार सरकार**

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने BIMCGL के लोगो एवं वेब पोर्टल का किया शुभारंभ; बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 का कर्टन रेज़र आयोजित

**₹4,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर MoUs का आदान-प्रदान**

**बोधगया, 24 अक्टूबर 2026।** बिहार में औद्योगिक आधारभूत संरचना के विस्तार, विनिर्माण क्षेत्र को प्रोत्साहन और निवेश के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आज बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के लोगो एवं वेब पोर्टल का शुभारंभ तथा बिहार बिजनेस कनेक्ट (BBC) 2027 का कर्टन रेज़र आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी रहे। इस अवसर पर उद्योग विभाग एवं 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल ₹4,000 करोड़ के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) का आदान-प्रदान किया गया। इन निवेश प्रस्तावों से गया क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार, विनिर्माण क्षमता में वृद्धि तथा रोजगार के नए अवसरों के सृजन को गति मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की संभावनाओं को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। BIMCGL राज्य में आधुनिक विनिर्माण सुविधाओं के विकास और बड़े निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिहार पर विश्वास जताने वाले उद्यमियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को आवश्यक सुविधाएँ एवं सहयोग उपलब्ध कराने तथा उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ बिहार के युवाओं के लिए राज्य में ही रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

माननीय उद्योग एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि BIMCGL का शुभारंभ बिहार को एक प्रमुख विनिर्माण एवं निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उद्योग विभाग निवेशकों के लिए पारदर्शी, सरल और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, ताकि निवेश प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके और राज्य में निवेशकों का विश्वास और मजबूत हो।

उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि BIMCGL को एक सुनियोजित एवं आधुनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना है, जहाँ उद्योगों को आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी। यह पहल गया क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और निवेश के नए अवसरों के सृजन में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश की संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभाग आधारभूत संरचना के विकास, निवेशक सुविधा और निवेश प्रस्तावों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दे रहा है।

कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने BIMCGL के लोगो एवं वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने स्वागत भाषण एवं परियोजना से संबंधित संक्षिप्त प्रस्तुति दी, जबकि बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने सभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, कृषि मंत्री-सह-गया जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लाओस की राजदूत महामहिम श्रीमती विथाया जायावोंग (H.E. Mrs. Vithaya Xayavong), रॉयल थाई कॉन्सुलेट जनरल की कॉन्सुल जनरल सुश्री सिरीपोर्न तांतीपन्याथेप (Ms. Siriporn Tantipanyathep) तथा जापान के डिप्टी कॉन्सुल जनरल श्री आशिदा कात्सुनोरी (Mr. Ashida Katsunori) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय आयाम प्रदान किया तथा बिहार के औद्योगिक एवं निवेश अवसरों को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री नवीन कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना ए.एन., मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव, गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर तथा गया के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में उद्योगपति, निवेशक एवं उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

## 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर MoUs

कार्यक्रम में उद्योग विभाग एवं 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच निम्नलिखित निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया:

1. **मिंट लाइफ साइंसेज** — ₹1,500 करोड़

2. **ABIS ग्रुप** — ₹600 करोड़

3. **बायोहील एनर्जी प्रा. लि.** — ₹510 करोड़

4. **जियोफास्ट इंडस्ट्रीज (आई) लि.** — ₹500 करोड़

5. **कुमार ऑर्गेनिक्स** — ₹300 करोड़

6. **जियाना इंडस्ट्रीज प्रा. लि.** — ₹206 करोड़

7. **नालंदा ऑटोमेक प्रा. लि.** — ₹120 करोड़

8. **अमरनाथ टेक्सटाइल** — ₹110 करोड़

9. **मां भद्रकाली एल्युमिनियम एक्सट्रूज़न प्रा. लि.** — ₹95 करोड़

10. **शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्रा. लि.** — ₹51 करोड़

11. **वास्तु विहार बायोटेक प्रा. लि.** — ₹50 करोड़

12. **कनकलया ज्वेलरी** — ₹50 करोड़

इसके पश्चात बिहार बिजनेस कनेक्ट (BBC) 2027 का कर्टन रेज़र आयोजित किया गया, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्य संबोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन में योगदान देने वाले जिला स्तरीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को BIMCGL के स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा
Siddharthnagar24 Oct

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…

पूरी खबर पढ़ें →
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।
Siddharthnagar24 Oct

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।

सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ, रीवा–चुरहट और सतना–देवेंद्रनगर रेलखंडों का देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा शुरू, दिसंबर 2026 तक सीधी और 2028 तक सिंगरौली रेल पहुंचाने का लक्ष्य
लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार
Ludhiana24 Oct

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार लुधियाना…

पूरी खबर पढ़ें →
, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा के बीच नई रेलवे लाइन का जल्द होगा लोकार्पण विंध्य-बुंदेलखंड के लिए नई लाइफलाइन बनेगी रेल क
error: Content is protected !!