Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार

24 Oct 2026, 07:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम अवैध
स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार, 24 अक्टूबर को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी-पचपेड़वा मार्ग पर घरुआर पुलिया के पास थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शिन्टू (24), पुत्र लाल बहादुर, निवासी लालनगर सिपहिया, थाना तुलसीपुर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 15.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया।

इस मामले में ढेबरुआ थाने में मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, उपनिरीक्षक राजाराम यादव, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार यादव तथा कांस्टेबल प्रबल कुमार और अरविंद यादव शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

ग्राम तेंदुआढ़ में रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने रखीं 5 प्रमुख मांगें
Shahdol24 Oct

ग्राम तेंदुआढ़ में रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, किसानों ने रखीं 5 प्रमुख मांगें

शहडोल/जयसिंहनगर।* मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ में ब्योहारी से जोबा तक प्रस्तावित दोहरी रेलवे…

पूरी खबर पढ़ें →
गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज’ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान के मॉडल
Bijnor24 Oct

गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ‘ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज’ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान के मॉडल

गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 'ब्रेन बूस्टर द साइंस क्विज' प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, बच्चों ने दिखाए विज्ञान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!