अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 7 वर्षीय बच्ची की मौत, मां और चालक गंभीर घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नजीबाबाद/बिजनौर। नजीबाबाद के किशनपुर पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे में बच्ची की मां और ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, नजीबाबाद क्षेत्र के किशनपुर से एक ई-रिक्शा नजीबाबाद की ओर आ रहा था। ई-रिक्शा में 7 वर्षीय वंशिका अपनी मां नेहा और चालक उमेश के साथ सवार थी। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन और स्थानीय लोग घायलों को समीपुर नजीबाबाद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल नेहा और ई-रिक्शा चालक उमेश को बेहतर उपचार के लिए बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना नगीना देहात रायपुर सादात के थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

शरद पूर्णिमा: चंद्र किरणों का अमृत और पित्त शमन का प्राकृतिक विधान : डाक्टर प्रियंका शर्मा रिपोर्ट बुध्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
पानीपत के कुलदीप नगर मे लगी आग। लाखो का समान जल कर हुआ राख। गनीमत रही कि कोई…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल नगर निगम के कर्मचारी को 20 हजार की रिश्वत लेते ACB की टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार।उसको…
पूरी खबर पढ़ें →
टेक्नोलॉजी से मिल रहा न्याय व्यवस्था को नया विस्तार लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में…
पूरी खबर पढ़ें →
शहडोल/जयसिंहनगर।* मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेंदुआढ़ में ब्योहारी से जोबा तक प्रस्तावित दोहरी रेलवे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।