शिव पूजन में जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने का विशेष महत्व: शुभम शास्त्री
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


— कथा के दूसरे दिन पंडित शुभम तिवारी ने बताया शिव आराधना का महत्व, श्रद्धालुओं ने किया कथा श्रवण
कांठ तहसील क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर निंगू नंगला में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित शुभम तिवारी ने भगवान शिव की पूजन विधि और उनकी आराधना के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा और निष्कपट भक्ति से प्रसन्न होते हैं। शिव पूजन में जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित करने का विशेष महत्व है।

कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और अपने जीवन में सत्य, सदाचार, सेवा व परोपकार को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से मनुष्य को आध्यात्मिक शांति मिलने के साथ ही अच्छे संस्कारों को जीवन में उतारने की सीख भी मिलती है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भगवान शिव के जयकारों से कथा स्थल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिव महापुराण कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पत्रकार अनिल शर्मा, संजय यादव, देवेंद्र बिश्नोई, नवदीप शर्मा, पंडित सतीश शर्मा और संजय कौशिक शामिल रहे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।
Report: Pankaj Kumar, Kanth✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नजीबाबाद/बिजनौर। नजीबाबाद के किशनपुर पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो…
पूरी खबर पढ़ें →
शरद पूर्णिमा: चंद्र किरणों का अमृत और पित्त शमन का प्राकृतिक विधान : डाक्टर प्रियंका शर्मा रिपोर्ट बुध्देश…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर : ढेबरुआ पुलिस ने 15.92 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।…
पूरी खबर पढ़ें →
टेक्नोलॉजी से मिल रहा न्याय व्यवस्था को नया विस्तार लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में…
पूरी खबर पढ़ें →
*मतदाता सूची दुरुस्त करने को बूथों पर जुटे बीएलओ, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चला अभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
आबूरोड़ में अग्र समाज की डांडिया नाइट में उमड़ा जनसैलाब, गरबा की धुन पर झूमे सैकड़ों अग्रबंधु होटल…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।