Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sidhi

विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ, रीवा–चुरहट और सतना–देवेंद्रनगर रेलखंडों का देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा शुरू, दिसंबर 2026 तक सीधी और 2028 तक सिंगरौली रेल पहुंचाने का लक्ष्य

24 Oct 2026, 11:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ, रीवा–चुरहट और सतना–देवेंद्रनगर रेलखंडों का देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा शुरू, दिसंबर 2026 तक सीधी और 2028 तक सिंगरौली रेल पहुंचाने का लक्ष्य - सीधी, मध्य प्रदेश

सीधी/ चुरहट, (सुरेन्द्र दुबे)24 अक्टूबर 2026। विंध्य क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ।

सीधी जिले के रामपुर नैकिन–चुरहट क्षेत्र को पहली बार रेल सेवा से जोड़ा गया। सतना–देवेंद्रनगर के 53 किलोमीटर और रीवा–चुरहट के 65 किलोमीटर रेलखंडों का लोकार्पण किया गया।

इसी के साथ देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सीधी सांसद डॉ.

राजेश मिश्रा, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। रेल कनेक्टिविटी से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर
नई रेल सेवा को विंध्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रेल संपर्क मिलने से आवागमन, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं बनने की उम्मीद है। खनिज संसाधनों से समृद्ध क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों और माल परिवहन को भी इससे गति मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विंध्य और बुंदेलखंड अब विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं।

541 किलोमीटर लंबी ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल कनेक्टिविटी से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने, उद्योगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

‘विंध्य और बुंदेलखंड के लिए लाइफलाइन’ बनेगी रेल लाइन
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर को विंध्य और बुंदेलखंड के लिए विकास की नई लाइफलाइन से जोड़ते हुए कहा कि वर्षों से क्षेत्र के लोगों का रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्सों का पूरा होना क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए अहम है।

यह रेल लाइन ऊर्जा और उद्योगों को जोड़ने के साथ विंध्य क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर की संभावनाओं को भी मजबूत करेगी। रेल मंत्री ने मध्य प्रदेश में नई रेल लाइनों, दोहरीकरण और रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि परियोजनाओं के दौरान काटे जाने वाले पेड़ों की तुलना में चार गुना पौधारोपण किया जाएगा। 2016 में रखी गई नींव, 2026 में साकार हुआ सपना
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा जिस परियोजना की नींव रखी गई थी, वह वर्ष 2026 में महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि यह रेल लाइन सिंगरौली की ऊर्जा और रीवा-सतना के औद्योगिक क्षेत्र के बीच बेहतर संपर्क स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से विंध्य में उद्योग, पर्यटन और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है। दिसंबर 2026 तक सीधी, 2028 तक सिंगरौली का लक्ष्य
सीधी सांसद डॉ.

राजेश मिश्रा ने कहा कि जिले के विकास की गाथा में यह एक महत्वपूर्ण अध्याय है। लंबे इंतजार के बाद रामपुर नैकिन–चुरहट क्षेत्र को रेल सुविधा मिली है।

उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार दिसंबर 2026 तक रेल लाइन को सीधी और वर्ष 2028 तक सिंगरौली तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। सांसद ने कहा कि रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

दशकों पुरानी परिकल्पना अब धरातल पर
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि जिस रेल सेवा की परिकल्पना वर्ष 1956 में की गई थी, वह अब पूर्णता की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने रेल संपर्क के विस्तार को पूरे विंध्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उद्योग से पर्यटन तक खुलेंगे विकास के रास्ते
नई रेल कनेक्टिविटी से क्षेत्र में सीमेंट, क्लिंकर और अन्य खनिज आधारित माल के परिवहन को सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे औद्योगिक इकाइयों को परिवहन लागत और समय के स्तर पर लाभ मिल सकता है।

वहीं, किसानों के लिए अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुंचाना आसान होने की संभावना है। मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी सहित विंध्य के धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक पहुंच बेहतर होने से पर्यटन कारोबार, होटल, परिवहन और स्थानीय बाजारों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

चुरहट में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
चुरहट में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा तथा सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, रेलवे के महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार और जबलपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री के.के.

तलरेजा जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह, चुरहट के पूर्व विधायक शरदेंदु तिवारी, देव कुमार सिंह चौहान बृजेंद्र मिश्रा पूर्व जनपद सदस्य रामपुर नैकिन सुभाष सिंह बडखारा राजमणि साहू पूर्व पार्षद नगर पंचायत चुरहट रामकुमार साहू अध्यक्ष नगर पंचायत रामपुर सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौम्या आनंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।

रामपुर नैकिन–चुरहट के लिए ऐतिहासिक पड़ाव
रामपुर नैकिन–चुरहट क्षेत्र में पहली बार रेल का पहुंचना केवल परिवहन सुविधा का विस्तार नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक बदलाव की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले समय में सीधी और फिर सिंगरौली तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार के साथ विंध्य क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

मुख्य बिंदु:
🔴 रीवा–चुरहट रेलखंड — 65 किमी
🔴 सतना–देवेंद्रनगर रेलखंड — 53 किमी
🔴 देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा शुरू
🔴 दिसंबर 2026 — सीधी तक रेल पहुंचाने का लक्ष्य
🔴 2028 — सिंगरौली तक रेल लाइन पूर्ण करने का लक्ष्य

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा
Siddharthnagar24 Oct

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी…

पूरी खबर पढ़ें →
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।
Siddharthnagar24 Oct

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।

सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार
Ludhiana24 Oct

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार लुधियाना…

पूरी खबर पढ़ें →
, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा के बीच नई रेलवे लाइन का जल्द होगा लोकार्पण विंध्य-बुंदेलखंड के लिए नई लाइफलाइन बनेगी रेल क
error: Content is protected !!