Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा

24 Oct 2026, 11:56 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिद्धार्थनगरः भनवापुर फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण की नए सिरे से होगी जांच, 8 आरोपितों पर दर्ज है मुकदमा - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक में कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में अब नए सिरे से जांच होगी। डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने मामले की विवेचना डुमरियागंज के सीओ बृजेश वर्मा को सौंपी है। इस मामले में आठ आरोपितों के खिलाफ सितंबर 2024 में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस करीब एक साल से कथित फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। अब नए सिरे से जांच शुरू होने के बाद मामले में कार्रवाई की उम्मीद बढ़ गई है।

दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जून 2024 में जिले में चयनित 314 अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसमें भनवापुर ब्लॉक के 36 अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए गए थे। आरोप है कि इनमें से आठ लोगों ने कूटरचित नियुक्ति पत्रों के आधार पर विद्यालय आवंटन संबंधी आदेश प्राप्त किए और विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कर लिया। विभागीय जांच में कथित फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा की तहरीर पर 7 सितंबर 2024 को त्रिलोकपुर थाने में आठ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपितों में वाराणसी, महराजगंज, संतकबीरनगर और गोंडा के निवासी शामिल बताए गए हैं। मामले की शुरुआती विवेचना तत्कालीन बिस्कोहर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने की थी। शुरुआती जांच के दौरान तीन आरोपितों से पूछताछ में संतकबीरनगर के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात शिक्षक का नाम सामने आया था। आरोपितों ने कथित तौर पर उसी शिक्षक पर फर्जी नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने का आरोप लगाया था। हालांकि,

विवेचक का स्थानांतरण होने के बाद जांच में खास प्रगति नहीं हुई। अब मामले की विवेचना डुमरियागंज के सीओ बृजेश वर्मा को सौंपी गई है। सीओ के मुताबिक, संतकबीरनगर के एक शिक्षक का नाम सामने आया है और उसके खिलाफ पुलिस के पास कई साक्ष्य मौजूद हैं। जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि नए सिरे से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में पुलिस की नई जांच पर सबकी निगाहें टिकी हैं। अब देखना होगा कि कथित फर्जी शिक्षक भर्ती प्रकरण में जांच आगे बढ़ने के बाद किन तथ्यों का खुलासा होता है और आरोपितों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।
Siddharthnagar24 Oct

43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा 03 बोरी खाद साथ 01 व्यक्ति को पकड़ा।

सिद्धार्थनगर जिले की 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी धनगढ़वा की विशेष गश्त ड्यूटी पार्टी द्वारा…

पूरी खबर पढ़ें →
विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ, रीवा–चुरहट और सतना–देवेंद्रनगर रेलखंडों का देवेंद्रनगर–चुरहट ट्रेन सेवा शुरू, दिसंबर 2026 तक सीधी और 2028 तक सिंगरौली रेल पहुंचाने का लक्ष्य
लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार
Ludhiana24 Oct

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार

लुधियाना में बदमाशों ने एक युवक की तलवार से हाथ काटा, किराना दुकान पर छोड़ हुए फरार लुधियाना…

पूरी खबर पढ़ें →
, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और खंडवा के बीच नई रेलवे लाइन का जल्द होगा लोकार्पण विंध्य-बुंदेलखंड के लिए नई लाइफलाइन बनेगी रेल क
error: Content is protected !!