सिद्धार्थनगरः बांसी में मोबाइल दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख |

सिद्धार्थनगर के बांसी में बीती रात एक मोबाइल की दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा मोबाइल फोन समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। वहीं, रात में गश्त कर रही पुलिस की सतर्कता से आग की सूचना समय रहते दुकान मालिक तक पहुंच गई, जिससे आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोकने में मदद मिली।
पूरा मामला बांसी कोतवाली रोड का है, जहां स्थित सिद्दीकी मोबाइल शॉप में शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में गश्त कर रही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। पुलिस ने दुकान के शटर पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर दुकान मालिक को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही दुकान मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान के शटर में भी बिजली का करंट उतर रहा था।
दुकानदार के मुताबिक, बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए विद्युत विभाग को कई बार फोन किया गया, लेकिन बिजली काटने में काफी देरी हुई। जब तक बिजली आपूर्ति बंद हुई और बचाव कार्य शुरू हो सका, तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।
इस अग्निकांड में दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि, गश्त कर रही पुलिस की तत्परता से समय रहते दुकान मालिक को सूचना मिल गई और आग आसपास की दुकानों तक फैलने से बच गई।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की सक्रियता की सराहना की है। फिलहाल, आग से हुए कुल नुकसान का आकलन सामने नहीं आया है।
घटना के बाद दुकानदार के सामने रोजी-रोटी और कारोबार को दोबारा शरू करने की चनौती खदी दो गर्द है। और कारोबार को दोबारा शुरू करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
बांसी कोतवाली रोड पर हुई इस घटना ने एक बार फिर बिजली के शॉर्ट सर्किट से होने वाले हादसों के खतरे को उजागर किया है। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







