सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी ! 151 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए फोन

सिद्धार्थनगर में खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से 151 लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। जनपदीय सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 151 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 23 लाख रुपये बताई जा रही है। शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। दरअसल, सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गए थे। इसकी शिकायत संबंधित थानों और पुलिस कार्यालय में दर्ज कराई गई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम को मोबाइल फोन की जल्द बरामदगी के निर्देश दिए थे।
इन निर्देशों के बाद जनपदीय सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों पर सीईआईआर पोर्टल के संचालन के लिए नियुक्त पुलिसकर्मियों ने तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। पुलिस टीमों की मेहनत और प्रभावी कार्रवाई के बाद अलग-अलग स्थानों से कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल फोन खोने के कारण परेशान लोग फोन वापस मिलने पर काफी खुश नजर आए। मोबाइल धारकों ने सिद्धार्थनगर पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 151महाजन ने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल फोन में विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। इस कार्रवाई की लोगों ने काफी सराहना की है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
सिद्धार्थनगर पुलिस की इस कार्रवाई से 151 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस मिल गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने और मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







