Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kaushambi

कौशांबी: ITI चायल में बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

25 Oct 2026, 11:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कौशांबी: ITI चायल में बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र - KAUSHAMBI, उत्तर प्रदेश

आरपीएल योजना के अंतर्गत 15 दिवसीय बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स का प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न

आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, चायल, कौशांबी में आरपीएल योजना के अंतर्गत संचालित 15 दिवसीय बैटरी सर्विस टेक्नीशियन कोर्स के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम कुरई के ग्राम प्रधान श्री विजय निषाद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संस्थान के प्रधानाचार्य श्री समरजीत सिंह एवं एडमिन श्री राणा प्रताप यादव ने सभी सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में करने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान का निरंतर प्रयास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कौशल भारत, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने के सपने को साकार किया जाए।

कौशल विकास ही आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
Mahrajganj26 Oct

महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला भैरहवा (नेपाल), 25…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Mahrajganj26 Oct

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं

जनसेवा ही प्रतिबद्धता लखनऊ/ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर…

पूरी खबर पढ़ें →
आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।
Rae Bareli26 Oct

आखिरकार जागा प्रशासन! 🙏 नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की।

आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!