Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Satna

नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन

25 Oct 2026, 11:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुए कार्यक्रम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली किया संबोधन - सतना, मध्य प्रदेश

सतना । सतना-देवेन्द्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल लाइन के उद्घाटन तथा देवेन्द्र नगर-चुरहट ट्रेन सेवा के शुभारंभ का कार्यक्रम शनिवार को नागौद एवं चुरहट रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रेल लाइन का उद्घाटन किया गया तथा नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव एवं केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअली संबोधित किया। इस अवसर पर रेल कनेक्टिविटी के विस्तार और नई ट्रेन सेवा के शुभारंभ को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।

नागौद एवं चुरहट में आयोजित कार्यक्रमों में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तथा नागौद विधायक श्री नागेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।

नई रेल लाइन एवं ट्रेन सेवा के शुभारंभ से क्षेत्र में रेल परिवहन सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की आवाजाही को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

प्रसिद्ध स्थल होने के बाद भी माँ शारदा मंदिर एवं परिसर और मैहर क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से दूर है
Maihar25 Oct

प्रसिद्ध स्थल होने के बाद भी माँ शारदा मंदिर एवं परिसर और मैहर क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से दूर है

मैहर के समाजसेवी रमापति गौतम ने माँ शारदा की महिमा की जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत भाषा…

पूरी खबर पढ़ें →
मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!
Maihar25 Oct

मैहर ने रचा इतिहास! ग्राम बेरमा ने स्वामित्व योजना में पूरे मध्यप्रदेश में मारा प्रथम स्थान, कलेक्टर ने किया सम्मानित!

स्वामित्व योजना में ग्राम बेरमा ने मध्यप्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान* कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने अधिकारियों और…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश आगर-मालवा में दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता: गाय पालने वाले पशुपालकों को मिलेगा ₹1 लाख तक का पुरस्कार डोंगरगांव और तनोड़िया में होगी दो
बाबा विश्वनाथ दरबार में पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक !! हाज‍िरी लगाकर किया दर्शन-पूजन…
स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।
Munger25 Oct

स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण।

प्रेस विज्ञप्ति लल्लू पोखर स्थित रामधनी सिंह छात्रावास भूमिहार बोर्डिंग में शनिवार को मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!