Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Bilaspur

छग. राज्य 26वें स्थापना दिवस पर 01 नवंबर से 03 नवंबर तक राज्योत्सव 2026″ का आयोजन होगा

25 Oct 2026, 01:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
छग. राज्य 26वें स्थापना दिवस पर 01 नवंबर से 03 नवंबर तक राज्योत्सव 2026" का आयोजन होगा - बिलासपुर, छत्तीसगढ़

01 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर एक नया राज्य बना था, छत्तीसगढ राज्य। 01 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने जा रहें हैं।

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य स्थापना के26वें वर्षगांठ पर नवा रायपुर के तूता मेला मैदान में 01 नवंबर से लेकर 03 नवंबर 2026 तक " छत्तीसगढ राज्योत्सव 2026" का आयोजन किया जायेगा। छत्तीसगढ राज्योत्सव समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और इस आयोजन का समापन कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में होने की संभावना जताई जा रही है।

इस वर्ष 2026में छत्तीसगढ स्थापना दिवस की थीम " सशक्त नारी – युवा उड़ान " रखी गई है। 01 नवंबर से 03 नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय इस आयोजन में बाॅलीवुड सिंगर पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल, अभिजीत भट्टाचार्य के शानदार प्रदर्शन के साथ साथ ही स्थानीय कलाकार छत्तीसगढ की लोक संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी।.इस अवसर पर 02 नवंबर 2026 को सारंग हेलीकॉप्टर और भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम एयर शो भी करेंगी।

छत्तीसगढ राज्योत्सव स्थापना दिवस पर आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए छह मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं, और अलग अलग मार्गों पर वाहनों की पार्किंग की भी व्यवस्था बनाई गई है। 03 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह के साथ ही छत्तीसगढ राज्योत्सव का यह आयोजन संपन्न हो जायेगा।.छत्तीसगढ राज्योत्सव 2026= 3दिन 3 बड़े कलाकारों का शानदार प्रदर्शन = 01 नवंबर को पलक मुच्छाल की प्रस्तुति, 02 नवंबर को स्वस्ति मेहुल करेंगी परफॉर्मेंस, 03 नवंबर को अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति होगी।

छत्तीसगढ राज्योत्सव आयोजन की कुछ खास बातें= वायुसेना की सूर्यकिरण टीम करेंगी एयर शो, 09 विमान एकसाथ दिखायेंगे अपना हवाई करतब। 40 राज्य स्तरीय अलंकरण पुरूस्कार भी इस अवसर पर दिए जायेंगे।

छत्तीसगढ राज्योत्सव के दौरान हर दिन स्थानीय कलाकारों के करीब दस परफॉर्मेंस भी होंगे। की क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभिन्न हस्तियां भी सम्मानित होंगी।

छत्तीसगढ राज्योत्सव 2026 थीम "सशक्त नारी- युवा उड़ान " होगी , जिसमें कि महिलाओं और युवाओं से जुड़ी हुई योजनाओं और विकास की संभावनाओं का प्रदर्शन होगा। छत्तीसगढ राज्योत्सव 2026 आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए बनाए गए मार्ग और पार्किंग स्थल = मार्ग नं.1- रायपुर, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा, बलौदाबाजार, बिलासपुर, बेमेतरा, मुंगेली, मार्ग- रिंग रोड 3,>राजूढाबा>सेरीखेड़ी ब्रिज > एयरपोर्ट टर्निंग > स्टेडियम टर्निंग > रेलवे-स्टेशन रोड> कायाबांधा अंडर बब्रिज > सीबीडी स्टेशन रोड > रैक बैक मोड़ > सेक्टर 22 टर्निंग, वाहन पार्किंग स्थल- सेक्टर 22, P-15 ।

मार्ग नं. 2= आरंग, खरोरा, महासमुंद, बलौदाबाजार, मार्ग- आरंग > लखौली > नवागांव रेलवे क्रासिंग > क्रिकेट स्टेडियम > सेंध तालाब > सत्यसांई अस्पताल चौक > मंदिर हार्दिक मार्ग तिराहा > स्टेडियम टर्निंग > चंदूलाल चंद्राकर चौक > सेक्टर 22 टर्निंग, पार्किंग- 22, P- 15।

मार्ग नं. 3= अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग( केवल बस मार्ग), .मार्ग- मोनफोर्ट स्कूल > हिदायतुल्ला लाॅ यूनिवर्सिटीज > ट्रीपल आईटी चौक > उपरवाला चौक > मुक्तांगन तिराहा, – पार्किंग- मुक्तांगन P-12, मुक्तांगन रेलवे-स्टेशन P-13, गोल्फ मैदान P-14।

मार्ग नं.4= अभनपुर, धमतरी, बालोद, दुर्ग( कार / चारपहीया) मार्ग- अभनपुर > बक्तारा > केंद्री> केंद्री मोड़> मिंटू पब्लिक स्कूल > निमोरा प्रशासनिक अकादमी, पार्किंग- ग्राम नीमोरा के पास P-11। मार्ग नं.

5= रायपुर, धरसींवा, दुर्ग, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव, मार्ग- पचपेड़ी नाका> बेरियाकला > माना बस्ती > तूता, पार्किंग- तूता मैदान P- 08, इंडियन तड़का ढाबा पास P-09, निमोरा बस्ती पर दालमिल के पीछेP-10। मार्ग नं.6= गोबरा नवापारा, राजिम, गरियाबंद ( बस/कार), मार्ग- राजिम > गोबरा नवापारा> नवागांव > खंडवा > जंगल सफारी> ट्रिपल आईटी (भामाशाह)चौक > मुक्तांगन तिराहा, पार्किंग- मुक्तांगन P-12, मुक्तांगन रेलवे-स्टेशन P- 13, गोल्फ मैदान P- 14 ।.आवश्यक जानकारी= सभी पार्किंग स्थलों से छत्तीसगढ राज्योत्सव स्थल तक पैदल ही जाना होगा"।

छत्तीसगढ राज्योत्सव के दौरान 02 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में सारंग हेलीकॉप्टर और भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम का एयरशो का आयोजन होगा, सूर्यकिरण टीम करीब 40 मिनट के इस एयरशो में 9 विमानों के साथ साथ ही परफॉर्मेंस प्लाइंग और एयरोबेटिक स्टंट्स का भी प्रदर्शन करेंगी। राज्योत्सव में इस बार थीम होगी- "सशक्त नारी- युवा उड़ान ", इस थीम में महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान रहेगा।

छत्तीसगढ राज्योत्सव के माध्यम से महिलाओं और युवाओं से जुड़ी हुई योजनाओं ,अवसरों, विकास की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जायेगा। इनमे अलग अलग विभाग अपने अपने स्टाॅल लगायेंगे, जहां पर सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की जायेगी।

प्रदर्शनियों में ईजाद ऑफ डूइंग बिजनेस, मानव पूंजी विकास, विकसित भारत, अंजोर छत्तीसगढ, जैसे विषयों को शामिल किया जायेगा, और इनके माध्यम से निवेश, रोजगार, अधोसरंचना, जनकल्याण से संबंधित कार्यों को सामने रखा जायेगा।.नवा रायपुर में छत्तीसगढ राज्योत्सव मेला स्थल पर मुख्य मंच के ठीक सामने विशाल डोम बनाए जा रहें हैं, जहां पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जायेगी। आयोजन स्थल पर दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों कई भी व्यवस्था बनाई जा रहीं हैं।.आयोजन स्थल में प्रवेश करने के लिए दो प्रवेश द्वार होंगे, जिनमे से एक विभागीय प्रदर्शनी के लिए होगा।

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ राज्य शासन के अलग अलग विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों की जानकारियां भी प्रदर्शित की जायेंगी। आयोजन स्थल पर करीब चालीस हजार वाहनों की पार्किंग, करीब तीन सौ शौचालय, बीस बेड का अस्पताल, आईसीयू, एम्बुलेंस, फायर बिग्रेड वाहनों आदि की भी समुचित व्यवस्था बनाई जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा
Rewari25 Oct

शहीद पुलिसकर्मियों की याद में रेवाड़ी पुलिस के जवानों ने किया नेशनल पुलिस म्यूजियम, दिल्ली का दौरा

रेवाड़ी (सुरेश सिहाग)आज दिनांक 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के निर्देशानुसार शहीद…

पूरी खबर पढ़ें →
ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी
Gautam Buddha Nagar25 Oct

ये है नोएडा ऑथोरिटी के अधीन भंगेल सलारपुर स्थित भट्ठा कालोनी

नोएडा प्राधिकरण के अधीन स्थित भट्ठा कॉलोनी, भंगेल‑सलारपुर में कचरा निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट
Sarangarh-Bilaigarh25 Oct

चक्रवात का असर : 28,29 अक्टूबर को सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur25 Oct

समृद्धी महामार्ग पर कल 26.अक्टूबर से लेकर 06.नवंबर तक यातायात प्रतिबंध रहेगा

।।25 अक्टूबर रविवार शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाऐं।। ÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷÷ महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर को राज्य की राजधानी मुंबई…

पूरी खबर पढ़ें →
गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी
Ghazipur25 Oct

गाजीपुर: सैदपुर तहसील के वार्ड नं० 03 मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की हालत जर्जर, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को हो रही परेशानी

सैदपुर (गाजीपुर)। जनपद गाजीपुर की तहसील सैदपुर के वार्ड नंबर-03 स्थित मालवीय नगर में इंटरलॉकिंग सड़क की स्थिति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!