भाजपा प्रत्याशी हरिश्चन्द्र समर्थन में जुटे कार्यकर्ता, घर-घर पहुंचकर मांगे वोट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वार्ड 8 के चुनाव कार्यालय का शुभ मुहूर्त में फीता काटकर उद्घाटन, 28 अक्टूबर को कमल के फूल पर मतदान की अपील
टालनपूर:: पंचायत समिति गोटन-मेड़ता रोड के वार्ड संख्या 8 से भाजपा प्रत्याशी हरिश्चन्द्र के चुनाव कार्यालय का शुभ मुहूर्त में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इससे पहले पंडित के सान्निध्य में विधि-विधान से गौरी-गणेश पूजन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं और साधु-संतों की मौजूदगी में चुनाव प्रचार को गति देने का आह्वान किया गया। भाजपा प्रत्याशी के प्रतिनिधि हरिश्चंद्र प्रजापति ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों और ढाणियों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
उन्होंने मतदाताओं से संवाद कर 28 अक्टूबर को कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर मांगा समर्थन
जनसंपर्क के दौरान भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी देकर मतदाताओं से पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की।
36 कौम के लोगों से मतदान का आह्वान
जनसंपर्क अभियान के तहत टालनपुर, टुकलिया, रामपुर, सेन ढाणी और कस्बे की विभिन्न ढाणियों में मतदाताओं से संपर्क किया गया। इस दौरान 36 कौम के पुरुष, महिलाएं, युवा, पार्टी कार्यकर्ता, समाजबंधु और साधु-संत मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

मेड़ता सिटी जिला नागौर नवगठित मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति क्षेत्र में 28 अक्टूबर को होने वाले पंचायत राज…
पूरी खबर पढ़ें →
कोटा। स्किल ग्रो एजुकेशनल क्लासेज की ओर से 24 अक्टूबर को केशवपुरा सेक्टर-7 स्थित सत्येश्वर महादेव पार्क में…
पूरी खबर पढ़ें →
गाजन गढ़ में सरपंच उम्मीदवार श्यामलाल सुथार के घर चार गांवों की विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।…
पूरी खबर पढ़ें →
खानपुर। नगर में रविवार को महिला सेवा संगठन मातृशक्ति की ओर से हरिओम मैरिज गार्डन में सृजन शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
वाराणसी। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित 'Indian Air Force…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के कटनी आगमन पर पीर बाबा बायपास के पास जिला…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।