समारोह के लिए जिलाध्यक्ष नितिन गुर्जर को दिया निमंत्रण-पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ क्षेत्र के गांव बेगमपुर निवासी अखिल भारतीय गुर्जर महासभा (रजिस्टर्ड 1908) के जनपद मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार गुर्जर को प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नागर ने 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम शनिवार को सुबह 11 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित पायलट संस्थान में आयोजित किया जाएगा।
समारोह के मुख्य आयोजक एडवोकेट राजकुमार नागर, पूर्व अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर बार एसोसिएशन हैं। कार्यक्रम में गुर्जर समाज के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी लोगों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार समारोह में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी के सदस्य सहित लगभग 16 राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय गायक कलाकार धर्मपाल नागर रागिनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर अमरोहा के युवा जिला अध्यक्ष अंकुर गुर्जर भी मौजूद रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नारी शक्ति के शौर्य और संस्कारों का प्रदर्शन, उदयपुर में दुर्गा वाहिनी का भव्य शक्ति संचलन 180 बहनों…
पूरी खबर पढ़ें →
ठूठीबारी /महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी और अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे…
पूरी खबर पढ़ें →
ठुठीबारी/महराजगंज। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज।25 अक्टूबर 2026 रविवार रविवार को जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsधार, ( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड)25 अक्टूबर 2026। कृषि अभियांत्रिकी विभाग, जिला धार द्वारा किसानों से अपील की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 25 अक्टूबर 2026। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।