उपायुक्त के निर्देश पर जिलेवासियों हेतु स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की पहल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


जिला जनसम्पर्क कार्यालय
धनबाद
दिनांक- 25 अक्टूबर 2026
एसएसएलएनटी अस्पताल परिसर का सिविल सर्जन एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण; एमसीएच विंग निर्माण और भवन जीर्णोद्धार की योजना पर चर्चा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार एसएसएलएनटी अस्पताल परिसर के कायाकल्प, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और आगामी मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) विंग के निर्माण को लेकर आज प्रशासनिक और तकनीकी दल द्वारा अस्पताल परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया।
परिसर में स्वच्छता और बेहतर परिवेश सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्तमान में चल रहे जंगल व झाड़ियों की सफाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया। इसके साथ ही सिविल सर्जन, एसएसएलएनटी अस्पताल अधीक्षक, भवन निर्माण विभाग (बीसीडी) के सहायक अभियंता (एई) एवं कनीय अभियंता (जेई) तथा पीएमयू (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट) की टीम ने संयुक्त रूप से पूरे परिसर का स्थलीय मुआयना किया।
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित एमसीएच विंग के निर्माण हेतु भूमि व स्थल का तकनीकी मूल्यांकन किया गया। साथ ही मौजूदा अस्पताल भवन की स्थिति का आकलन करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सुचारू रूप से किया जा सके।
सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सफाई कार्य में तेजी लाने और निर्माण व जीर्णोद्धार संबंधी तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नोएडा के सलारपुर में स्थित भट्ठा कालोनी के एक खाली घर की छत पर सांड चढ़ गया, जिससे…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों को लंबी कतारों से राहत…
पूरी खबर पढ़ें →
आखिरकार जागा प्रशासन! नसीराबाद में खुले में पड़ी देवी प्रतिमाओं को मिट्टी से ढकवाया गया। खबर सामने आने…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana हरियाणा की राजनीति में 26 अक्तूबर 2014 का दिन एक महत्वपूर्ण मोड़…
पूरी खबर पढ़ें →
Breaking News- ਫਰੀਦਕੋਟ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਰੱਬ ਵਾਲਾ ਖੂਹ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਕੋਲ 82 ਕਾਰਤੂਸ ਅਤੇ ਏ ਕੇ 47 ਦੀਆਂ 3…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला सवांददाता - नंदकिशोर सिंह (बालाघाट ) बैहर, बालाघाट | 25 अक्टूबर 2026 गोंड जनजाति के महानायकों के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।