आजमगढ़ फुलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह कार एक्सीडेंट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के फूलवरिया टोल प्लाजा के पास रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची यूपी-112 की टीम ने सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली के पालम अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 302 निवासी 45 वर्षीय कुंदन कुमार झा दो दिन पहले अपनी पत्नी सरिता (42), बेटे कुश (9) और वेद (6) के साथ पटना स्थित अपने घर गए थे। रविवार सुबह वह अपने परिवार और मित्र अमित (42) के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। कार कुंदन कुमार चला रहे थे। इसी दौरान फूलवरिया टोल प्लाजा के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
हादसे में कार सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपी-112 के राहतकर्मियों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
यूपी-112 के कर्मचारी धनेश प्रसाद के अनुसार, चिकित्सकों ने घायलों को हल्की एमएम चोटें आने की जानकारी दी। वहीं, सीएचसी प्रभारी शिव कुमार यादव ने बताया कि घायलों की चोटें गंभीर नहीं थीं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*थाना देवबन्द पुलिस द्वारा बलवे के मुकदमें में वांछित 15 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार* घटना का विवरणः-…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsमहर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर मैं आप सभी युवाओं से विशेष रूप से कहना चाहूंगा कि युवा…
पूरी खबर पढ़ें →
विशाल अग्रवाल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ : जिले के एसपी सर्वेश मिश्रा ने टीआई श्याम शंकर पांडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर…
पूरी खबर पढ़ें →
मैं अब्दुल, वंदे भारत टीवी लाइव का संवाददाता, आपके साथ।गंगुआ बाजार। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsBreaking News- ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮਹੀਨੇ ਦਾ ਅਲਟੀਮੇਟ, ਨਹੀਂ ਤਾਂ 18 ਜਾਤੀਆਂ ਅਤੇ ਕਬੀਲਿਆਂ ਦੇ ਲੱਖਾਂ ਲੋਕ ਕਰਨਗੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।