महर्षि बाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई

(सुरेश सिहाग)
गुरुग्राम। खेड़की दौला के वार्ड नंबर 17 स्थित महर्षि वाल्मीकि चौपाल प्रांगण में महर्षि वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती बड़े धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, कॉलोनीवासियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने महर्षि वाल्मीकि जी को नमन कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर कृति रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और लोककल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं की अमूल्य धरोहर हैं। महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन समाज को सदाचार, समरसता, समानता और आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड नंबर 17 के पार्षद नेहा देवातवाल के पिता समाजसेवी अशोक पहलवान उपस्थित रहे। नगर निगम प्रशासन की ओर से जेई सचिन निमवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं महाराम यादव (गुरुजी) अशोक यादव प्रमुख समाजसेवी एवं यंग इंडियन आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत वीर यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों, समाज के बुद्धिजीवियों, ग्रामवासियों, कॉलोनीवासियों और आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने तथा आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के आयोजकों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त समाज के बुद्धिजीवियों, ग्रामवासियों, कॉलोनीवासियों, आमजन, आयोजन टीम एवं रैन बसेरा टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, सहभागिता और समर्थन से यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कमेटी के सदस्य दिनेश टॉक ने कहा कि
महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श, उनकी शिक्षाएं और उनके द्वारा दिया गया सत्य, धर्म एवं मानवता का संदेश सदैव समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






