रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा
बेगूं। नगर पालिका बेगूं के नवनिर्वाचित बोर्ड का पदभार ग्रहण समारोह सोमवार, 26 अक्टूबर को गणगौर वाटिका में आयोजित हुआ। समारोह में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी एवं बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने-अपने वार्ड में नियमित रूप से जाकर आमजन की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करवाएं। उन्होंने कहा कि बेगूं बाईपास एवं नए स्टेडियम का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।
सांसद सीपी जोशी ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें वार्ड में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक वार्ड का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने का सुझाव भी दिया, ताकि आमजन की समस्याओं की जानकारी समय पर मिल सके और उनका समाधान किया जा सके।
समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा ने बेगु नगर को स्वच्छ रखने किया अपील कि एवं स्वछता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया उपाध्यक्ष शैलेन्द्र आंचलिया ने सभी पधारे हुए अथितिओं का धन्यवाद प्रकट किया अधिशाषी अधिकारी गोपाल जीनगर सहित शम्भूलाल धाकड़, सतीश अग्रवाल, तेजमल बोहरा, राकेश गुर्जर, कैलाश शर्मा, पारस जैन, सुनील पगरिया, दिलीप अग्रवाल, श्यामलाल पहाड़िया, राजेश दुग्गड़, मुकेश बोहरा, दीपक पंचोली, कुलदीप डिडवानिया, मदनगोपाल धाकड़, नरेश सुथार, उत्तम सिंह, विदुषी जयदीप बिल्लू, पूजा सोनी, निर्मला शर्मा, उर्मिला चुण्डावत, तारावती धाकड़ एवं निर्मला डिडवानिया सहित पार्षदगण, पूर्व पार्षद,भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता, नगरपालिका स्टाफ और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंच संचालन आशुतोष भट्ट ने किया