59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहणकार्यक्रम आयोजित
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
रुपईडीहा बहराइचl59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा के वाहिनी मुख्यालय एवं समस्त सीमा चौकियों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पंकज कुमार ठाकुर, कार्यवाहक कमांडेंट की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय एवं सीमा चौकियों में तैनात अधिकारियों एवं कार्मिकों ने शपथ ग्रहण किया। सभी कार्मिकों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्मिकों में नैतिक मूल्यों, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। कार्मिकों ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध सदैव सजग रहने तथा अपने कार्यों में निष्पक्षता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि है। कार्यक्रम के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति एवं सुशासन को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। इस पहल से कार्मिकों को संगठन की गरिमा बनाए रखने तथा जनहित में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsसेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र प्रसाद चौधरी के निधन पर भारतीय युवा विकास मंच के अध्यक्ष सह युवा नेता अधिवक्ता…
पूरी खबर पढ़ें →
*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा…
पूरी खबर पढ़ें →
संदीप श्रीवास्तव रिपोर्टर मिर्जापुर दिनांकः 26.10.2026 *थाना को0कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: पुलिस ने मोदी पर जादू टोना के आरोप में बड़ा एक्शन लेते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।