Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sant Kabir Nagar

01 नवम्बर को आयोजित होगा मेगा शिविर – न्यायिक अधिकारी संत कबीर अकादमी, मगहर, में प्रातः 10 बजे से लगेगा शिविर, निःशुल्क विधिक सहायता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे पात्र लो

26 Oct 2026, 06:39 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
01 नवम्बर को आयोजित होगा मेगा शिविर - न्यायिक अधिकारी संत कबीर अकादमी, मगहर, में प्रातः 10 बजे से लगेगा शिविर, निःशुल्क विधिक सहायता के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ेंगे पात्र लो - SANT KABIR NAGAR, उत्तर प्रदेश

संतकबीर नगर पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 01 नवंबर 2026 को संत कबीर अकादमी, मगहर में मेगा विधिक सहायता एवं जनसेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/न्यायिक अधिकारी सुश्री अनन्या साह ने बताया कि शिविर में आमजन को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत से संबंधित जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में राजस्व, पंचायती राज, विकास-आवास एवं नगर विकास, डूडा, आईटीआई, पुलिस, कृषि, युवा कल्याण, विद्युत, नगर पालिका परिषद, समाज कल्याण, कौशल विकास, जल शक्ति, परिवहन, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, शिक्षा, पशुपालन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण तथा खाद्य एवं रसद विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

इनके माध्यम से लोगों को विभागीय योजनाओं, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी तथा साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा। शिविर में पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक परामर्श उपलब्ध कराने के साथ ही सरकारी योजनाओं में पंजीकरण एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में सहयोग किया जाएगा।

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आमजन को न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

65 लख रुपए की सोने के आभूषण चोरी करने वाले आठ अभियुक्त गिरफ्तार
Mirzapur26 Oct

65 लख रुपए की सोने के आभूषण चोरी करने वाले आठ अभियुक्त गिरफ्तार

संदीप श्रीवास्तव रिपोर्टर मिर्जापुर दिनांकः 26.10.2026 *थाना को0कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने…

पूरी खबर पढ़ें →
चरखारी अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई
Mahoba26 Oct

चरखारी अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई

अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में चरखारी कस्बा के मोहल्ला खंदिया में संचालित निःशुल्क डॉ.अंबेडकर पाठशाला…

पूरी खबर पढ़ें →
59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहणकार्यक्रम आयोजित
Bahraich26 Oct

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहणकार्यक्रम आयोजित

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित रुपईडीहा बहराइचl59वीं वाहिनी…

पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश नलखेड़ा पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने की अगवानी प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, स
error: Content is protected !!