चरखारी अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में चरखारी कस्बा के मोहल्ला खंदिया में संचालित निःशुल्क डॉ.अंबेडकर पाठशाला एवं लाइब्रेरी खंदिया में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
*जिसमें मुख्य अतिथि: राजकुमारी जयति सिंह बुंदेला जी (चरखारी स्टेट) रही* एवं इन्द्र कुमार कुशवाहा (डायरेक्टर), व पवन गौतम उपस्थित रहें l इस मौके पर राजकुमारी जयति सिंह बुंदेला सहित अतिथियों ने महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और राजकुमारी जयति सिंह बुंदेला ने अपने उद्बोधन में शिक्षा और संस्कार,समय का सदुपयोग पर जोर दिया और महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हर साल अश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। बचपन का नाम रत्नाकर था नारद जी ने उन्हें "राम" नाम जपने को कहा।
वे इतने वर्षों तक तपस्या में लीन रहे कि उनके शरीर पर दीमक (वाँमी) लग गए ,इसलिए वाल्मीकि नाम पड़ा वही इन्द्र कुमार कुशवाहा (डायरेक्टर) ने बताया कि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की जो संस्कृत भाषा में रचित है और – विश्व का पहला महाकाव्य जिसमें लगभग 24 हजार श्लोक है। वाल्मीकि जी के आश्रम में ही माता सीता ने निर्वासन के समय शरण ली थी और लव-कुश का जन्म वहीं हुआ था।
वाल्मीकि जी ने ही लव-कुश को रामायण और शस्त्र विद्या सिखाई थी इस मौके पर पाठशाला के बच्चों ने रामायण,रामचरितमानस पर आधारित श्लोक,दोहा,चौपाई ,कहानी, कविता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस अवसर पर राजकुमारी जयति सिंह बुंदेला ने बच्चों को उपहार में कॉपी पठन पाठ्य सामग्री भेंट की आशीर्वाद दिया और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की सभी बच्चों को पठन पाठ्य सामग्री वितरित की गई इस मौके पर आशीष कुमार पाठशाला सह संचालक,एवं इच्छा ,रागनी, व नैतिक, अनुज सहित छात्र छात्राएं भरी संख्या में बच्चें मौजूद रहे l
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आगर-मालवा, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा…
पूरी खबर पढ़ें →
संदीप श्रीवास्तव रिपोर्टर मिर्जापुर दिनांकः 26.10.2026 *थाना को0कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी करने…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: पुलिस ने मोदी पर जादू टोना के आरोप में बड़ा एक्शन लेते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित रुपईडीहा बहराइचl59वीं वाहिनी…
पूरी खबर पढ़ें →
ग्राम दरचूरा के आसपास रॉयल बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्रियों के हताहत होने की आशंका ग्राम दरचूरा के आसपास…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नलखेड़ा आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।