Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश नलखेड़ा पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने की अगवानी प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, स

26 Oct 2026, 06:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश नलखेड़ा पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने की अगवानी प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, स - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

आगर-मालवा, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नलखेड़ा आगमन पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत करने वालों में अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, राजगढ़-सुसनेर सांसद रोडमल नागर, आगर विधायक माधव सिंह (मधु) गेहलोत, सुसनेर विधायक भेरू सिंह बापू, जयदीप पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, गोविंद सिंह बरखेड़ी, चिंतामन राठौर, दिलीप सकलेचा, प्रेम यादव और बाबूलाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की रही मौजूदगी

मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजीपी राकेश कुमार गुप्ता, आगर-मालवा कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना तथा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के नलखेड़ा पहुंचने पर हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति ने आगमन को विशेष बना दिया। इस दौरान सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश माँ बगलामुखी के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध
चरखारी अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई
Mahoba26 Oct

चरखारी अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में वाल्मीकि जयंती मनाई गई

अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में चरखारी कस्बा के मोहल्ला खंदिया में संचालित निःशुल्क डॉ.अंबेडकर पाठशाला…

पूरी खबर पढ़ें →
59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहणकार्यक्रम आयोजित
Bahraich26 Oct

59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहणकार्यक्रम आयोजित

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित रुपईडीहा बहराइचl59वीं वाहिनी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!