जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी मुंगेर श्री निखिल धनराज ने आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


निष्पक्ष एवं समय बाद जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का दिए निर्देश
मुंगेर दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जन सुनवाई के दौरान 25 से अधिक नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिसमें कई आवेदन प्राप्त हुए, इनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, दाखिल-खारिज तथा राजस्व संबंधी अन्य मामलों से संबंधित थे।
दरियापुर पीड़ पहाड़ निवासी चंदन यादव ने कहा कि वह दिव्यांग हैं और उन्हें अब तक बैट्री चालित ट्राय साइकिल नहीं मिली है। जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारी से बात कर उन्हें ट्रॉय साइकिल उपलब्ध कराने के निदेश दिए।
धरहरा औड़ाबगीचा निवासी रोशन कुमार ने बताया कि उसकी माँ आशा कार्यकर्त्ता थीं और दो वर्ष ऑन ड्यूटी उनकी मृत्यु के बाद भी अब तक उन्हें प्रोत्साहन अनुदान राशि नहीं मिला है। लोहचा पाटम निवासी विमला देवी ने अपने बेटे बहु पर उनके साथ साथ मारपीट तथा प्रताड़ित करने कि शिकायत की।
धरहरा खिरोधरपुर निवासी ब्रजनंदन दास ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ उन्हें नहीं मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी आवेदनों की गहनता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ* *समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण* *जनता…
पूरी खबर पढ़ें →
संतकबीर नगर पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के…
पूरी खबर पढ़ें →
आगर-मालवा, 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ: पुलिस ने मोदी पर जादू टोना के आरोप में बड़ा एक्शन लेते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार…
पूरी खबर पढ़ें →
अंबेडकर पाठशाला शिक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वाधान में चरखारी कस्बा के मोहल्ला खंदिया में संचालित निःशुल्क डॉ.अंबेडकर पाठशाला…
पूरी खबर पढ़ें →
59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित रुपईडीहा बहराइचl59वीं वाहिनी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।