पुलिस स्मृति दिवस एवं फ्लैग दिवस के उपलक्ष्य में जिला पुलिस रेवाड़ी ने आरपीएस स्कूल कोसली में पेंटिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कोसली (सुरेश सिहाग)पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पुलिस स्मृति दिवस एवं झंडा दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत रेवाड़ी पुलिस द्वारा आज सोमवार को कोसली स्थित आरपीएस स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक थाना कोसली निरीक्षक विधा सागर व स्कुल प्राचार्य श्रीमती रेणु गुलिया मुख्य रूप से मौजूद रही।
प्रतियोगिता में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अलग-अलग समूह बनाए गए थे। पहले समूह में कक्षा छठी से आठवीं तक और दुसरे समूह में कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने पेंटिंग के जरिए शहीदों को श्रद्धांजलि दी और फ्लैग दिवस व पुलिस शहीद स्मृति दिवस की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती रेणु गुलिया ने बच्चों से वीर जवानों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। शहीदों की बदौलत ही हम आज आजादी की हवा में सांस ले रहे है तथा दुश्मनों से देश की सीमाएं सुरक्षित है। देश में पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल के दस जवानों ने लद्दाख में देश की सीमा की सुरक्षा करते हुए चीन की सेना के साथ हुई मुठभेड़ में अपने प्राण बलिदान किए थे तभी से लेकर आज तक समस्त देश में इस दिन को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋ ਫਰੀਦਕੋਟ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਰੈਲੀ 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਯੂਥ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹੋਣਗੇ…
पूरी खबर पढ़ें →
फूलपुर देहात में भंडारे में 3000 से अधिक लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद रिपोर्ट: सुरेश कुमार धारिया |…
पूरी खबर पढ़ें →
15 साल पुराने वाहनों को सड़को से हटाने को लेकर करनाल ट्रैफिक पुलिस एक्शन मे आ गई है।…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…
पूरी खबर पढ़ें →
Samir wankhede bureau chief; The Telangana government is proposing to construct the 'Sujala Sravanthi' irrigation project worth ₹12,000…
पूरी खबर पढ़ें →
राऊ-पीथमपुर रोड पर बाइक सवार अंकित श्रीवास्तव की मौत, साथी गंभीर; बचाव समिति अध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोले ने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।