गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियो को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक l

गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में +2 जिला स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गया, 26 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार डॉ राकेश कुमार के निर्देश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के देख रेख में आज गया स्थित +2 जिला स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत पॉक्सो (POCSO) अधिनियम एवं बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल यौन शोषण से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार के शोषण की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में न्यायिक दंडाधिकारी श्री मृणाल आर्यन, पैनल अधिवक्ता श्री रविकांत तथा पैरा लीगल वॉलंटियर श्री संतोष कुमार ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों को सुरक्षित वातावरण में रहने, किसी भी अनुचित व्यवहार के प्रति सजग रहने तथा ऐसी घटना होने पर बिना भय के अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के महत्व से अवगत कराया गया। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि बच्चों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल यौन शोषण जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता, समय पर शिकायत और कानून की जानकारी अत्यंत आवश्यक है जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गया द्वारा 26 से 31अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं संरक्षण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी देकर सुरक्षित बचपन सुनिश्चित करने की दिशा में जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी प्रिंसिपल कुमारी सरिता, प्रियंका कुमारी, उपेन्द्र कुमार गायत्री कुमारी, कुमारी पूनम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के कर्मचारी विकास कुमार, हारून रशीद, अनिल कुमार, अजय कुमार एवं सेंटर डायरेक्टर एनजीओ दिनेश कुमार राय उपस्थित थे
रिपोर्टर -त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





