बुधवार 28 अक्टूबर को नागपुर के बिनाकी ईएसआर शाखा में पानी की आपूर्ति बाधित होगी

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार ऑरेंज सिटी वाटर सप्लाई और नागपुर नगर निगम नें बुधवार 28 अक्टूबर को सुबह 10बजे से लेकर रात में 10 बजे तक के लिए नागपुर शहर के बिनाकी ईएसआर शाखा फीडर को करीब 12 घंटे तक के लिए बंद रखे जाने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार इस दौरान बिनाकी 2 ईएसआर इनलेट फ्लो मीटर को बदलने के लिए शटडाउन लेना जरूरी है, इस कारण से कुछ क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभावित होगी।
प्रभावित क्षेत्र = बिनाकी ईएसआर सीए- पंचशील नगर, आदर्श नगर, रानी दुर्गावती चौक, महेंद्र नगर, महर्षि दयानंद नगर, पंचकुवा, मेहंदीबाग कार्नर, खाते.नगर, सुजाता नगर, फारूक नगर, नई बस्ती, बाबा बुद्ध जी नगर, कुम्हारटोली, कब्रिस्तान क्षेत्र आशीनगर। बिनाकी ईएसआर 1 सीए- संगम नगर, हामिद नगर, केजीएन सोसायटी, प्रवेश नगर, यशोधर नगर, संघर्ष नगर, पांडे बस्ती, योगी अरविंद नगर, शिवभक्ति नगर, पवननगर, पीएमएवाई बसावट, टीपू सुल्तान चौक क्षेत्र, मेहबूब पुरा।
बिनाकी ईएसआर 2सीए- इंदिरा माता नगर, संजय गांधी नगर, गोंड मुहल्ला, आनंद नगर, रानी दुर्गावती चौक क्षेत्र, कांजी हाउस क्षेत्र, मौहम्मद रफी चौक क्षेत्र, एकता नगर, यादव नगर, यादव नगर हाउसिंग बोर्ड, सुदाम नगर, चिमुरकर लेआउट, तथागत नगर, प्रबुद्ध नगर, बंदे नवाज नगर, स्वीपर काॅलोनी, धम्म दीप नगर, पंचवटी नगर, बोकारो लेआउट, बैंक काॅलोनी। ऑरेंज सिटी/ ओसीडब्ल्यु ने जल आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से यह अपील की है कि नागरिकगण पहले से अपने घरेलू उपयोग के पर्याप्त मात्रा में जल का भंडारण सुनिश्चित कर लेंगे और जल आपूर्ति प्रभावित होने के दौरान ऑरेंज सिटी/ ओसीडब्ल्यू का सहयोग करें ।
जल आपूर्ति, पानी बिल भुगतान आदि के संबंध में और अधिक जानकारी/ सहायता के लिए उपभोक्तागण कृपया ऑरेंज सिटी/ ओसीडब्ल्यू वाटर सप्लाई हेल्पलाइन नंबर- 1800 266 9899 पर संपर्क कर सकतें हैं, या contact@ ocwindia,.com पर ईमेल भी कर सकतें हैं, या फिर प्ले स्टोर या एप्प स्टोर से भी नागपुर जल ग्राहक सेवा एप्प डाउनलोड भी कर सकतें हैं।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






