Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhanbad

CISF कर्मियों की दिवाली होगी रोशन, हर जवान को मिलेंगे ₹7000

26 Oct 2026, 11:12 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
CISF कर्मियों की दिवाली होगी रोशन, हर जवान को मिलेंगे ₹7000 - धनबाद, झारखंड

CISF Personnel Bonus: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों को दीपावली के अवसर पर 7,000 रुपये का बोनस मिलेगा, जिससे कांस्टेबल से इंस्पेक्टर स्तर के लगभग 1.5 लाख जवान लाभान्वित होंगे।

सीआइएसएफ कर्मियों को दीपावली पर 7,000 रुपये बोनस की घोषणा।

कांस्टेबल से इंस्पेक्टर स्तर के 1.5 लाख जवान होंगे लाभान्वित। बोनस का भुगतान 5 नवंबर 2026 को बैंक खातों में होगा l
दुर्गा पूजा और दीपावली के अवसर पर केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों में कर्मचारियों को बोनस दिए जाने की परंपरा रही है। कोल इंडिया, सेल और रेलवे जैसे संस्थानों में बोनस की घोषणा हो चुकी है, वहीं कोल इंडिया के कर्मचारियों को बोनस का भुगतान भी किया जा चुका है।

ऐसे में अब केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारियों और जवानों को भी त्योहार के अवसर पर बोनस की घोषणा हुई है। कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर तक को बोनस का लाभ मिलेगा। Bokaro Steel Plant( BSL) सहित अन्य इकाई के डेढ़ लाख जवान लाभान्वित होंगे।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआइएसएफ के अधिकारी व जवानों को दीपावली के अवसर पर सात हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। यह राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए देय होगी। रकम का भुगतान 5 नवंबर 2026 को उनके बैंक खाता में अदा कर दी जाएगी।

इससे बीएसएल बोकारो, बीसीसीएल धनबाद, सीसीएल करगली, चंद्रपुरा, बोकारो थर्मल, ललपनिया सहित अन्य इकाई के लगभग डेढ़ लाख सीआइएसएफ के कर्मी लाभान्वित होंगे। बोनस के हकदार कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी ही होंगे, जिन्हें उनके वर्तमान बोनस की राशि सात हजार रुपये में आंशिक कटौती कर 6,908 रुपये एक समान दी जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पीथमपुर में सड़क हादसों का कहर, चार दिन में छठी मौत से उठे गंभीर सवाल
Dhar26 Oct

पीथमपुर में सड़क हादसों का कहर, चार दिन में छठी मौत से उठे गंभीर सवाल

राऊ-पीथमपुर रोड पर बाइक सवार अंकित श्रीवास्तव की मौत, साथी गंभीर; बचाव समिति अध्यक्ष डॉ. हेमंत हिरोले ने…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nagpur26 Oct

बुधवार 28 अक्टूबर को नागपुर के बिनाकी ईएसआर शाखा में पानी की आपूर्ति बाधित होगी

प्राप्त हुई ताजा जानकारी के अनुसार ऑरेंज सिटी वाटर सप्लाई और नागपुर नगर निगम नें बुधवार 28 अक्टूबर…

पूरी खबर पढ़ें →
गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियो को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक l
Gaya26 Oct

गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियो को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक l

गया में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रति किया गया जागरूक जिला विधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा
Ambedkar Nagar26 Oct

बरियावन बाजार में मकान-दुकान ढहाने के 14 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट, पुलिस ने कसा शिकंजा

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बरियावन बाजार में जमीन पर कब्जे के इरादे से मकान और दुकानें ढहाने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!