Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, उपयंत्री का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश

27 Oct 2026, 08:01 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, उपयंत्री का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत सीईओ सख्त, उपयंत्री का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश

सिंगरौली। जिले में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और लापरवाही को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ प्रिय (आईएएस) ने सख्त रुख अपनाया है। 24 अक्टूबर को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। सर्वशिक्षा अभियान के निर्माण कार्यों में रुचि नहीं लेने पर उपयंत्री संजय ताम्रकार का 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कम प्रगति वाले अन्य कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

कम प्रगति पर मानदेय रोकने और नोटिस जारी करने के निर्देश
समीक्षा बैठक में ‘वॉश ऑन व्हील’ योजना और सामुदायिक स्वच्छता परिसर निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जनपद पंचायत देवसर एवं बैढ़न के ब्लॉक समन्वयकों का अक्टूबर माह का मानदेय रोकने के निर्देश दिए गए। विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने और मानव दिवस सृजन में कम प्रगति वाले उपयंत्रियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया। वहीं, नयाटोला में चेकडैम सह पुलिया निर्माण में लापरवाही बरतने पर संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी किया जाएगा।

लंबित निर्माण कार्यों को समय-सीमा में शुरू कराने के निर्देश
सीईओ ने सर्वशिक्षा अभियान के वर्ष 2025-26 और उससे पूर्व के अप्रारंभ निर्माण कार्यों को 7 दिन के भीतर शुरू कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के लंबित कार्यों को भी 7 से 10 दिनों के भीतर प्रारंभ कराने को कहा गया। जिला खनिज प्रतिष्ठान (डीएमएफ) के तहत पूर्ण आंगनबाड़ी भवनों के पूर्णता प्रमाण पत्र एक सप्ताह में जारी करने तथा अप्रारंभ कार्यों को 5 नवंबर तक शुरू कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

जिला पंचायत की निर्माण शाखा के फिनिशिंग स्तर पर लंबित 34 कार्यों को भी 5 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा सहुआर पुलिया और हैचरी निर्माण की रिपोर्ट 3 दिन के भीतर प्रस्तुत करने को कहा गया। परसौना, नौढ़िया और उर्ती मरचेरा टोला में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण 7 दिन के भीतर शुरू कराने के निर्देश भी दिए गए।

समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने की हिदायत
जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय-सीमा में निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराएं। उन्होंने निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और लंबित कार्यों में तेजी लाने पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

27,, अक्टूबर दिन मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 एक बजे तक मिलेगी जन सुनवाई की सुविधा
Katni27 Oct

27,, अक्टूबर दिन मंगलवार को नगर निगम में आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 एक बजे तक मिलेगी जन सुनवाई की सुविधा

कटनी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से मंगलवार,27 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय…

पूरी खबर पढ़ें →
आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार
Agra26 Oct

आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार

आगरा, उत्तर प्रदेश* आगरा में वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, शासन-प्रशासन की व्यवस्थाएं रही शानदार *आगरा।*…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!