Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका

27 Oct 2026, 08:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

खबर गाजीपुर से

40 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना; प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की।

गाजीपुर। जनपद में आगामी 28 से 31 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग लखनऊ के पूर्वानुमान के आधार पर अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ के प्रभाव से जिले में मेघ गर्जन, आकाशीय बिजली, तेज झोंकेदार हवाओं तथा व्यापक एवं बेमौसम भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जारी चेतावनी के अनुसार, 28 से 30 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 29 से 31 अक्टूबर तक व्यापक भारी वर्षा होने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 40 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तथा झोंकेदार हवाओं की गति 30 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का पूर्वानुमान बताया गया है। साथ ही तापमान में अचानक 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए आमजन को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की अपील: सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले मैदान और पेड़ों से बनाएं दूरी

आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी चेतावनियों पर लगातार नजर रखें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित भवनों में ही रहें। आकाशीय बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, खेतों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। नदी, नालों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का जोखिम न उठाएं। बिजली गिरने की आशंका के दौरान विद्युत उपकरणों का अनावश्यक उपयोग न करें। उन्होंने लोगों को अफवाहों से दूर रहने और केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की सलाह दी है।

दामिनी और सचेत ऐप से लें मौसम एवं आपदा संबंधी जानकारी

आपदा विशेषज्ञ ने बताया कि आकाशीय बिजली से संबंधित जानकारी प्राप्त करने और संभावित नुकसान से बचाव के लिए दामिनी ऐप, जबकि आपदा संबंधी चेतावनियों एवं अलर्ट की जानकारी के लिए सचेत ऐप का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने जनहित में इस चेतावनी को अधिक से अधिक लोगों और व्हाट्सऐप ग्रुपों में साझा करने की अपील की है, ताकि समय रहते लोग सतर्क हो सकें और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

खराब मौसम या किसी आपात स्थिति में सहायता के लिए 112, 1077 और 1070 नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी इस सूचना में आमजन से विशेष सतर्कता बरतने तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।

सादर सूचनार्थ।

अशोक राय
आपदा विशेषज्ञ
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA/EOC), कलेक्ट्रेट, गाजीपुर

जिला ब्यूरो चीफ विवेकानंद राय
गाज़ीपुर
Vande Bhart News

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
शिक्षा विभागों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना यूपी कैबिनेट से हुआ पास मिलेगा कर्मचारियों को जल्द लाभ
Lucknow27 Oct

शिक्षा विभागों के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कैशलेस चिकित्सा योजना यूपी कैबिनेट से हुआ पास मिलेगा कर्मचारियों को जल्द लाभ

Yogi Cabinet Meeting: यूपी में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!