नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के 52 जर्जर स्कूल भवनों का होगा ध्वस्ति करण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के 52 जर्जर स्कूल भवनों का होगा ध्वस्तीकरण
जेम पोर्टल से होगी भवनो की नीलामी
रुपईडीहाबाबागंज बहराइच: नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में जर्जर हो चुके स्कूल भवन होंगे धराशायी। 52 अति-जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त करने और उनके मलबे की निस्तारण प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। अब मलबे की नीलामी प्रक्रिया सरकारी ई-मार्केटप्लेस ( जेम) पोर्टल के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन 52 विद्यालय भवनों को सुरक्षा की दृष्टि से काफी समय पहले अनुपयोगी और जर्जर घोषित किया जा चुका था। बरसात और मौसम की मार के कारण इन इमारतों के गिरने का खतरा लगातार बना हुआ था, जिससे स्कूल में आने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे थे।
शिक्षा विभाग ने पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मलबे का मूल्यांकन पूरा करा लिया है। नीलामी प्रक्रिया को बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप और निष्पक्ष ढंग से पूरा करने के लिए ही जेम पोर्टल का सहारा लिया जा रहा है। बोली लगाने के इच्छुक ठेकेदार व फर्में पोर्टल पर पंजीकृत होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता ने बताया कि जर्जर भवनों की नीलामी एक नवम्बर कों जेम पोर्टल के जरिए पूरी होने के तुरंत बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मलबे को हटाने के बाद खाली हुई भूमि का उपयोग विद्यालय के नए भवनों के निर्माण, खेल के मैदान या अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इस कदम से बच्चों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*जिला पुलिस आगर-मालवा (म.प्र.)* *दिनांक – 27 अक्टूबर 2026* *// प्रेस नोट //* जिला संवाददाता- PL तिवारी वंदे…
पूरी खबर पढ़ें →
भारतीय किसान भगत सिंह यूनियन के नेताओं ने आज कुरुक्षेत्र के नायब तहसीलदार के कार्यालय पर ताला जड़…
पूरी खबर पढ़ें →
पुसौली पावर ग्रिड के समीप NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत बालू लदे ट्रक में…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsरामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…
पूरी खबर पढ़ें →
Yogi Cabinet Meeting: यूपी में मंगलवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 22 प्रस्तावों पर चर्चा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।