Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Agar-Malwa

प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने किया कोतवाली अगर का निरीक्षण

27 Oct 2026, 08:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने किया कोतवाली अगर का निरीक्षण - आगर-मालवा, मध्य प्रदेश

*जिला पुलिस आगर-मालवा (म.प्र.)*
*दिनांक – 27 अक्टूबर 2026*
*// प्रेस नोट //*
जिला संवाददाता- PL तिवारी
वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा

*_🚔 प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने किया थाना कोतवाली आगर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश_*

*_▶️ रोल कॉल में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश।_*

*_▶️ थाना प्रभारी नागेश यादव सहित समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे उपस्थित।_*

*_▶️ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर।_*

_आगर-मालवा। जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लेने तथा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को कर्तव्यों के प्रति सजग रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने थाना कोतवाली आगर का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली श्री नागेश यादव सहित थाने के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*🔹 रोल कॉल लेकर ड्यूटी के संबंध में दिए निर्देश*

_प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को रोल कॉल के दौरान ड्यूटी के समय सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने, अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित परिस्थितियों में तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।_

*🔹 थाना परिसर एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

_प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने थाना कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कार्यों को व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने, अभिलेखों का उचित संधारण करने तथा विभागीय व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।_

*🔹 अपराध नियंत्रण एवं जनशिकायतों के निराकरण पर जोर*

_निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को क्षेत्र में प्रभावी निगरानी रखने, अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने तथा टीम भावना के साथ कार्य करते हुए पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।_

*🔹 पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर भी दिया जोर*

_प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस की ड्यूटी में शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता एवं कार्य के प्रति एकाग्रता का विशेष महत्व है। इसके लिए सभी पुलिसकर्मी नियमित व्यायाम करें तथा योग एवं प्राणायाम को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने संतुलित दिनचर्या अपनाने, पर्याप्त विश्राम लेने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ एवं फिट पुलिस बल ही अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकता है।_

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

शारीरिक चुनौती को बनाया ताकत पत्रकारिता से कर रहे हैं समाज सेवा दिव्या रफीक खान बने जन सेवा की
Agar-Malwa27 Oct

शारीरिक चुनौती को बनाया ताकत पत्रकारिता से कर रहे हैं समाज सेवा दिव्या रफीक खान बने जन सेवा की

जिला संवाददाता -PL तिवारी वंदे भारत लाइव टीवी के लिए आगर मालवा स्थान -आगर मालवा //सफलता की कहानी//…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Phalodi27 Oct

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद

रामनगर मंडला में पुलिस की दबिश, 20.840 किलो डोडा पोस्त और 714 ग्राम अफीम का दूध बरामद आरोपी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!